मोगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। देर शाम साधां वाली बस्ती, मोगा के पास पहुंचने पर उन्हें गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने किक्कर सिंह निवासी निगाहा रोड, मोगा और सुखी निवासी साधां वाली बस्ती, मोगा को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद तलाशी के दौरान, उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 40 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस उनसे नशा तस्करी से जुड़े अन्य लिंक और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ करेगी। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी की जाती रहेगी।
Source link