लुधियाना में थाना सलेम टाबरी में विदेश भेजने और वहां पक्के होने के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने विदेश जाते ही पलटी मार दी और पति से अलग रहने वली। परेशान पति ने उसे काफी समझाया भी लेकिन जब वह ना मानी तो पति ने लुधियाना रहते रहते अपने परिजनों को सारी बात बताई। पीड़ित पति के परिजन थाना सलेम टाबरी के इलाके अमन नगर में रहते है। जिन्होंने पुलिस के पास अपनी बहू और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद लड़की, उसके पिता और भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 10 फरवरी 2024 को हुई थी शादी अमन नगर निवासी शिकायतकर्ता जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे मान सिंह, जो कि कनाडा में स्थाई निवासी (PR) है, की शादी 10 फरवरी 2024 को अमनदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद मान सिंह अपनी पत्नी अमनदीप को भी कनाडा ले गया। पीआर हासिल करने के बाद पत्नी पति को छोड़ अनजान जगह पर रहने लगी आरोप है कि कनाडा पहुंचने और वहां की पीआर हासिल करने के बाद अमनदीप कौर ने अपना असली रंग दिखाया। वह अपने पति मान सिंह को छोड़कर किसी अनजान जगह जाकर रहने लगी। ससुर जरनैल सिंह का आरोप है कि लड़की ने केवल विदेश में सेटल होने के लिए उनके बेटे का इस्तेमाल किया और अब उसे छोड़ दिया है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद आरोपी अमनदीप कौर (पत्नी), बलबीर सिंह (ससुर) निवासी गांव रिहाणा जट्टां, कपूरथला, जसवीर सिंह (साला) निवासी गांव रिहाणा जट्टां, कपूरथला और गुरविंदर सिंह निवासी गांव भोरा के खिलाफ धारा 316(2), 318(2), 336(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
Source link