[ad_1]
जयपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर की बुनियादी समस्याएं एक बार फिर भास्कर समाधान के जरिए सामने आई हैं। कहीं जलभराव से लोग परेशान हैं, तो कहीं अंधेरे और गंदगी ने हालात बदतर कर दिए हैं। झोटवाड़ा और न्यू सांगानेर रोड जैसे क्षेत्रों से आई शिकायतें प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि, कुछ मामलों में शिकायतों के बाद कार्रवाई भी हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
घर के सामने रोड पर बारिश से पानी जमा जयपुर के श्रीनगरपुरा से अभिषेक शर्मा ने लिखा कि, भारत माता रोड पर जलभराव की काफी समस्या है। उनके घर के सामने रोड पर पानी भर जाता है। जिसके कारण आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के समय में तो बहुत समस्या हो जाती है।
राम वाटिका कॉलोनी में अंधेरे की समस्या न्यू सांगानेर रोड की राम वाटिका कॉलोनी के विवेक सिंघल ने बताया कि, शिव पार्वती नगर में गली में अंधेरे की समस्या है। मकान के पास लगे बिजली के खंबे में लाइट नहीं है। जिससे इलाके में काफी अंधेरा रहता है। लोगों ने नई स्ट्रीट लाइट की मांग की है।
गंदगी, मच्छर और कीड़ों से जनता परेशान शिवपुरी के बजरंग नगर से ऋषि ने लिखा कि, उनके फ्लैट के पीछे काफी ज्यादा कचर पड़ा हुआ है। जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी, मच्छर और कीड़े हो रहे है। इसी के साथ लोगों को आस-पास में रहने में दिक्कत आ रही है।
झोटवाड़ा से सामने आई सड़क की शिकायत झोटवाड़ा के नांगल जैसा बोहरा से नवीन सैन ने लिखा कि, इस क्षेत्र में सड़क की समस्या है। यहां पर लंबे समय से रोड नहीं बनी है। इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत भी की है लेकिन, अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
सीवर के मलबे की समस्या का हुआ समाधान बजाज नगर के निति मार्ग से आलोक कुमार शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया कि, इस इलाके में रोड पर सीवर लाइन का कचरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण गंदगी और बदबू फैल रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई की और कचरा साफ करवा दिया है। जिससे लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिली है।
जयपुर के सुभाष नगर के बालाजी मार्ग से कैलाश चंद्र ने भी सड़क पर गड्ढों की समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन ने तुरंत एक्शन लिया और सड़क के गड्ढे को ठीक करवा दिया है।
मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’
सुभाष नगर के बालाजी मार्ग से कैलाश चंद्र ने सड़क पर गड्ढों को लेकर अपनी समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने गड्ढों से हो रहीं परेशानियों के बारे में बताया था। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन मनोज मुदगल ने रोड के गड्ढे को भरवा कर सही करवा दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।
पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
[ad_2]
Source link