सिवनी में चलती कार में लगी आग, VIDEO:फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने से पहले जलकर खाक




सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के गण्डाटोला गांव के पास देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आग फैलने का खतरा टल गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं घटना के बाद कुरई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने का प्रारंभिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस वाहन मालिक के संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। हादसे में कोई जनहानि नहीं शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी एकत्र कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *