पंजाब पॉलिटिकल अपडेट:नवजोत कौर सिद्धू की प्रेस कॉन्फ्रेंस; सुखबीर बादल को अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार का जवाब




पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से पॉलिटिकल माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है। कल ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के पोस्ट के साथ फोटो जारी की थी। उधर, अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल के 2 दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से लिए धार्मिक फैसलों को साजिश करार देने पर तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ये बयान तख्त साहिब की परंपरा और धार्मिक मर्यादा को चोट पहुंचाने वाला है। उस दिन जो गुनाह स्वीकार किए गए थे, उसी के आधार पर सजा दी गई थी। इसमें कोई साजिश नहीं है। सुखबीर बादल ने आज चंडीगढ़ में पार्टी के विधानसभा इंचार्जों की मीटिंग बुलाई है। जिसमें बारिश व ओले गिरने से हुए किसानों के नुकसान को लेकर चर्चा की जाएगी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) को स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया कहने के विरोध में CM हाउस का घेराव करेंगे। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। पंजाब की सियासी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *