Kota Liquor Shop Theft | Thieves Cut Shutter, Steal Liquor & Cash, Break CCTV

[ad_1]

कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही।अब अज्ञात बदमाश ने शराब की दुकान में सेंघ लगाई है। बदमाश दुकान में घुसकर दारू की पेटिया व नगदी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बदमाश ने दुकान के सामने बिजली के पोल पर लगे। सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया

.

पवन ने बताया की उनकी शराब की ब्रांच नगपुरा नहर रोड़ पर है। रात साढ़े 9 बजे तक इस रोड़ पर लोगों की आवाजही थी। सुबह 6 बजे आकर देखा तो दुकान का गेट लगा हुआ था। कुंडी टूटी हुई थी। ताला नीचे पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो शराब की पेटिया गायब मिली। दुकान के सामने बिजली के पोल पर 15 फीट ऊंचाई पर लगा सीसीटीवी कैमरा टुटा हुआ था। मोबाइल में चेक किया तो रात 11 बजे तक सीसीटीवी कैमरा ठीक था। अज्ञात बदमाश ने रात में फनर से दुकान के गेट की कुंडी काटी। करीब 10 हजार कीमत की दारू की पेटिया चुराई। दुकान में 3-4 हजार की नगदी भी रखी हुई थी। बदमाश वो भी चोरी करके ले गया। चोरी की शिकायत कैथून थाने में दी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment