परीक्षा में धांधली करने वाला आरोपी पकड़ा:ऑनलाइन एग्जाम में नकल करवाता था,10 हजार का इनामी आरोपी 4 महीने से फरार था

[ad_1]


कोटा में ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। दस हजार के इनामी आरोपी लोकेश प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और अब फरार आरोपी को भी दबोच लिया गया है। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी दिलीप सैनी और डीएसपी मनीष शर्मा के सुपरविजन में की गई। थाना आर.के.पुरम अधिकारी (IPS प्रो.) सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया की एसआई संतोष चन्द्रावत के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर 2025 को कोटा के बीएसएनएल सर्किल के पास स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आया था। सेंट्रल कौंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसस की भर्ती परीक्षा के दौरान तकनीकी उपकरण, नकल सामग्री और प्रश्नपत्र के हल की प्रिंट कॉपियां बरामद हुई थीं। जांच में पाया गया कि कई सवालों के जवाब मूल प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते थे, जिससे संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी लोकेश प्रजापत लंबे समय से फरार था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम में कांस्टेबल ओम और धर्मराज की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment