गुजरात बॉर्डर से नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार:मंदसौर में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान, बहला-फुसलाकर ले गया था

[ad_1]


मध्यप्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना दलौदा पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका की लोकेशन ट्रेस की। पुख्ता सूचना पर झाबुआ जिले के पिटोल (गुजरात बॉर्डर) में दबिश देकर बालिका को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपी अनिल पिता जोगड़ा पांडा, निवासी झाबुआ को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और बालिका की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जिसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर ले गया। मामले में 27 मार्च को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने बालिका को परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *