Jaipur Garbage & Sewer Woes


जयपुर शहर के कई क्षेत्रों से नागरिक समस्याओं और उनके समाधान की एक साफ झलक देखने को मिली है। जहाँ एक ओर गंगापोल और हरनाथपुरा जैसे इलाकों में स्थानीय निवासी कचरे के ढेर, ओवरफ्लो होते सीवर और जर्जर सड़कों के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, वहीं दूसर

.

आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें

गंगापोल क्षेत्र से आई कचरे की समस्या जयपुर के गंगापोल क्षेत्र के खंडर के रास्ते से महेंद्र ने लिखा कि, घऱ के बाहर कोई साफ-सफाई करने नहीं आता है। जिसके कारण गली में कचरा जमा हो गया है। दिन भर लोगों को बदबू और कीड़े-मकोड़ो का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ पास में बने सीवर टैंक से भी गंदगी बाहर रोड पर आ रही है।

हरनाथपुरा में रोड की हालत काफी खराब

झोटवाड़ा के हरनाथपुरा से राज पंडित ने भास्कर समाधान पर पोस्ट कर बताया कि, रोड की हालत काफी खराब है। इस इलाके में थोड़ी भी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने की समस्या हो जाती है।

जोडिए अप्रूव्ड कॉलोनी में भी असुविधाएं शहर के गांधी पथ क्षेत्र से निखिल कुलश्रेष्ठ ने लिखा कि, उनकी कॉलोनी जोडिए अप्रूव्ड है लेकिन, फिर भी यहां पर सुविधाओं की कमी है। निखिल ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से सड़क नहीं बनी है। जिसके कारण काफी परेशानियां होती है।

कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन झोटवाड़ा से विवेक बिश्नोई ने बताया कि, पिछले कई सालों से सड़क की स्थिति खराब है। कई बार इस मामले में शिकायत करने के बाद भी न तो सड़क निर्माण हुआ और न ही प्रशासन की तरफ से कोई जवाब दिया गया।

पानी के लीकेज की समस्या का हुआ समाधान शास्त्री नगर के तुलसी नगर से गिरिराज प्रसाद शर्मा ने भास्कर समाधान पर पानी लीकेज की समस्या को पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि, कई समय से पानी लीकेज के कारण बह रहा है और बर्बाद हो रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए समाधान करवा दिया है। जिससे पानी की बर्बादी बंद हो गई है।

जयपुर के सुभाष नगर के बालाजी मार्ग से कैलाश चंद्र ने भी सड़क पर गड्ढों की समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन ने तुरंत एक्शन लिया और सड़क के गड्ढे को ठीक करवा दिया है।

मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ सुभाष नगर के बालाजी मार्ग से कैलाश चंद्र ने सड़क पर गड्ढों को लेकर अपनी समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने गड्ढों से हो रहीं परेशानियों के बारे में बताया था। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन मनोज मुदगल ने रोड के गड्ढे को भरवा कर सही करवा दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।

पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

1.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’

2.भास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं:कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

3.भास्कर-समाधान का असर, जयपुर में गंदे पानी की समस्या दूर:शहरभर से उठीं गंदगी, कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

4.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’

5.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’

6.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’

7.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’

8.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार

9.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’

10.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *