Udaipur Blood Donation: 435 Units Collected, 100 Women Donate


उदयपुर में रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाते हुए।

उदयपुर में आयड़ जैन तीर्थ सोनी जी की बाड़ी में आज आयोजित रक्तदान शिविर में 435 यूनिट रक्तदान हुआ। सबसे खास बात यह है कि इसमें 100 महिलाओं ने रक्तदान किया। महिलाओं का वहां आयोजित नागरिकों ने उत्साह बढ़ाया और उनके कीर्तिमान को सलाम किया।

.

डॉ. अनुष्का ग्रुप की और से स्व. डॉ. अनुष्का सुराणा की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्रीमती शांता देवी नाहर, संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा, डॉ. रंजना सुराणा, श्रीमती प्रज्ञा खजांची एवं समस्त नारीशक्ति ने किया।

रक्तदान शिविर का उदघाटन भी महिलाओं ने ही किया।

रक्तदान शिविर का उदघाटन भी महिलाओं ने ही किया।

संस्थान सचिव राजीव सुराणा और डॉ. रंजना सुराणा ने भी रक्तदान किया। साथ ही कुल 30 युगल जोड़ों ने एक साथ रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के रक्तदाता सर्वाधिक रहे। जितेंद्र तलेसरा ने अपनी धर्मपत्नी एवं तीनों बच्चों सहित तथा राकेश नाहर ने अपनी धर्मपत्नी, भाई एवं तीनों बच्चों सहित, नवीन बोलिया ने अपने तीन भाइयों, राजेश जैन ने अपने तीन भाइयों सहित रक्तदान किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने नागरिकों से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। शिविर में जीबीएच हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. कीर्ति जैन, विंग कमांडर नटराज डागुर, एमजी कॉलेज प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी, ओस्तवाल बड़े साजन सभा अध्यक्ष कुलदीप नाहर, समाज सेवी राजकुमार फ़ततावत एवं अरुण मेहता एडीजे कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो संस्करण का अनावरण करते हुए।

गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो संस्करण का अनावरण करते हुए।

गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो संस्करण का किया अनावरण

नई दिल्ली में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के आयोजन में दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो के विशेष संस्करण का भव्य अनावरण किया गया, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। जीतो एपेक्स के सेक्रेटरी उदयपुर के महावीर चपलोत ने शाह को वॉइस ऑफ जीतो के बारे में जानकारी दी।

टेनिस लीग-3 में खिलाड़ी।

टेनिस लीग-3 में खिलाड़ी।

टेनिस लीग-3 में देशभर के खिलाड़ियों ने फील्ड क्लब में बिखेरा दम

उदयपुर शहर के फील्ड क्लब में बुधवार सुबह से प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग सीजन-3 का आगाज हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पहले ही दिन अपने दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। तेज सर्विस, सटीक रिटर्न, लंबी रैलियां और निर्णायक पॉइंट्स ने सुबह से ही कोर्ट का माहौल रोमांच से भर दिया। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित लीग में 16 टीमों के 128 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खास बात यह है कि यह आयोजन भारत का पहला सर्टिफाइड कार्बन न्यूट्रल स्पोर्ट्स इवेंट बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश इसे अन्य टूर्नामेंटों से अलग पहचान दे रहा है। पहले दिन ग्रुप मुकाबलों में सभी टीमों ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई। अधिकांश मैच 2-1 के करीबी अंतर से खत्म हुए, जिसने साफ कर दिया कि इस सीजन में हर टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। सुबह खेले गए प्रमुख मुकाबलों में उदय टाइगर्स ने कोड कमांडर्स को 2-1 से हराया। माइटी मस्टैंग्स ने थार स्टार्स को कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी। मीन मशीन्स ने अवेयरेबिल्स पर 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं नेट निंजाज ने कोड किंग्स को 2-1 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की। इसके अलावा ग्लोयर टर्मिनेटर्स ने एस माइनर्स को और टॉपस्पिन टाइटन्स ने शास्त्री स्टार्स को समान 2-1 के अंतर से पराजित किया।

रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में आरती करते हुए।

रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में आरती करते हुए।

महावीर स्वामी,सरस्वती माता एवं दादागुरु की मूर्ति स्थापित की

उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में आचार्य जिनमणि प्रभ सुरीश्वर महाराज की साध्वी विद्युत् प्रभा आदि 4 की पावन निश्रा में भगवान महावीर स्वामी,सरस्वती माता एवं दादागुरु देव जिन कुशल सूरी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

कार्यक्रम में इसी निमित्त अठारह अभिषेक पूजा विधि विधान से संपन्न हुई। संस्थान के निदेशक गजेन्द्र भंसाली, दादावाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष राज लोढ़ा, आयड मंदिर के ट्रस्टी कुलदीप नाहर, शैलेन्द्र लोढ़ा, केयूप के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष महात्मा केएमपी अध्यक्षा वंदना गन्ना पूर्व अध्यक्षा माया सिरोया इसमें शामिल हुए।

प्रतिष्ठा विधिकारक प्रकाश भाई गुरुजी ने करवाई। तीनों मूर्तियों की प्रतिष्ठा का उद्देश्य बालकों में सदधर्म, सद्भावना में प्रतीति एवं सात्विक भावना की वृद्धि हो , वैश्विक सुख शांति रहे। सैकड़ों की संख्या में श्रावक श्राविकाएं एवं ट्रस्ट के अनिल कोठारी, डॉ बी दलाल, विकास भगवत सुराणा, स्कूल प्रिंसिपल हेमा छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

विद्यापीठ में डॉ. अरविंद मुनि का अभिनंदन करते हुए।

विद्यापीठ में डॉ. अरविंद मुनि का अभिनंदन करते हुए।

डॉ. अरविंद मुनि- जिसे सहना आ गया, उसे जीना आ गया राजस्थान विद्यापीठ के संघटक एग्रीकल्चर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित सेमिनार में जैन मुनि ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तनाव प्रबंधन के उपाय बताए। जैन गुरू आचार्य डॉ. अरविंद मुनि ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में बढ़ता तनाव मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। मेडिटेशन एवं अध्यात्म से जीवन के हर तनाव को दूर किया जा सकता है। आज व्यक्ति हंसना भूल गया है।

मुनि ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को सुंदर बनाया है लेकिन तनाव के कारण व्यक्ति स्वयं अपने व्यक्तित्व को बिगाड लेता है। तनाव का मूल कारण मन की चंचलता है जिससे अनेक प्रकार के मानसिक विकास उत्पन्न होते है। उन्होंने माता पिता को ईश्वर का दर्जा देने, नियमित पूजा पाठ और मेडिटेशन को जीवन का सकारात्मक आधार बताया।

उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपनी दिनचर्या में सकारात्मक सोच, योग, ध्यान और समय प्रबंधन को शामिल कर ले, तो तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तनाव जीवन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी होने देना हमारी कमजोरी है। सही सोच और संतुलित जीवनशैली से हर व्यक्ति तनाव को ऊर्जा में बदल सकता है।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों और युवाओं के सामने कई प्रकार की चुनौतियां हैं, जिनसे तनाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम ही नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का भी मार्ग है।

प्रारंभ में प्रो. आईजे माथुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेमिनार की जानकारी दी। संचालन डॉ. हरीश चौबीसा ने किया जबकि आभार डॉ. गजेन्द्र माथुर ने जताया। इस मौके पर प्रो. सुनिता मुर्डिया, प्रो. अमी राठौड, डॉ. लीली जैन, डॉ. एजाज सहित बड़ी संख्यॉ में विद्यार्थी उपस्थित थे।

भींडर में चौबीसा समाज का चुनावी माहौल।

भींडर में चौबीसा समाज का चुनावी माहौल।

भींडर में चौबीसा समाज अध्यक्ष पद के लिए मतदान 12 को

​उदयपुर जिले के भींडर में चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 12 अप्रैल को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में मतदान संपन्न होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी बालमुकुंद मन्दावत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 8 अप्रैल को पूरी हुई। अब चुनावी मैदान में अंतिम रूप से 4 प्रत्याशी शेष रहे हैं। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए ​किशन लाल व्यास, ​चेतन प्रकाश धर्मावत, ​जगदीश चन्द्र भट्ट, ​सत्यनारायण विजावत के बीच मुकाबला होगा।​ 12 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चुनाव होंगे।

उदयपुर की आज की ये 5 बड़ी खबरें भी पढ़े…

राजस्थान में फैक्ट्रियां खालीं, टूरिस्ट भी नहीं आ रहे:व्यापारी बोले- काम बंद, मजदूर गए; लोकल बाजार में खरीददार घटे, विदेशों में डिमांड कम

राजस्थान में कैसे हुई 8 बच्चों की मौत ?:रात को खाना खाकर सोया, सुबह जान चली गई; घरवाले बोले- किसी और के साथ ऐसा नहीं हो

उदयपुर में बड़ी संख्या में भक्तों ने नवकार जाप किया,ड्रोन-VIDEO:एक ड्रेस कोड में पहुंचा जैन समाज, तस्वीरों में देखिए पूरा कार्यक्रम

उदयपुर में 35 तोला सोना और 20 लाख रुपए चोरी:सूने घर में वारदात; सामाजिक कार्यक्रम में बाहर गया था परिवार

साइकिल चला रहे बच्चे को ऑटो ने कुचला,VIDEO:सिर और शरीर में आई गंभीर चोट,कालका माताजी रोड की घटना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *