[ad_1]
जयपुर पुलिस ने जापानी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ मामले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5 अप्रैल सुबह करीब 8 बजे जापान की रहने वाली महिला पर्यटक जयगढ़ फोर्ट घूमने पहुंची थी। आमेर किले से पैदल जयगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान जयगढ़ किले की पहाड़ी के पास सुनसान जगह पर युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने पहले महिला से हाथ मिलाने की कोशिश की, फिर गलत नीयत से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। अब तक पुलिस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अरशद और साहिल के रूप में हुई है। आरोपी रामगंज क्षेत्र के निवासी हैं और मजदूरी का काम करते हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। इससे पहले पुलिस रामगंज निवासी अमीमुद्दीन उर्फ आमिर (24) को गिरफ्तार कर चुकी है।
CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी
आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें संदिग्ध युवक पहाड़ी से नीचे उतरते नजर आए। फुटेज और पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने चिन्हित इलाकों में दबिश दी। इसी कार्रवाई में पहले अमीमुद्दीन उर्फ आमिर को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद अरशद और साहिल की लोकेशन ट्रेस कर रामगंज से गिरफ्तार किया गया। शादी समारोह में आए थे आरोपी जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जयपुर आए थे। सुबह जल्दी घूमने के लिए आमेर इलाके में निकले और महिला पर्यटक को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। टूरिस्ट सेफ्टी पर फिर सवाल जयपुर जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शहर में विदेशी महिला पर्यटक के साथ हुई इस घटना ने टूरिस्ट सेफ्टी और महिला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link