जालंधर के जीटीबी नगर में चोरी:एक्टिवार सवार चोर ने गैस एजेंसी के ऑफिस से 50 हजार की नगदी और फोन लेकर फरार




जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में स्थित एक गैस एजेंसी के दफ्तर को देर रात चोर ने निशाना बनाया। चोरों ने वहां रखी 50 हजार की नगदी और एक फोन लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना का पता तब चला जब शनिवार सुबह एजेंसी के मैनेजर विक्की दफ्तर खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दफ्तर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मैनेजर ने तुरंत इसकी सूचना एजेंसी के मालिक और स्थानीय पुलिस को दी। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरी की यह वारदात देर रात 3:00 से 3:15 बजे के बीच हुई है। फुटेज में एक युवक साफ तौर पर तिजोरी से नगदी निकालते और फोन चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। सोची-समझी साजिश के तहत चोरी मैनेजर विक्की के अनुसार, चोर अपनी एक्टिवा को दफ्तर से काफी दूर खड़ी करके आया था ताकि किसी को शक न हो। वह पैदल चलकर एजेंसी तक पहुंचा और दफ्तर में दाखिल होने के लिए पिछले रास्ते का इस्तेमाल किया। चोर ने बड़े ही शातिर तरीके से लॉक्स तोड़े और दराज में रखे 50 हजार रुपये और आईफोन उठा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *