कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के चकशाहबुद्धिन गांव में 6 अप्रैल को हुए किरन पाल सुसाइड कांड पर सियासी घमासान तेज हो गया है। चायल से समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल शनिवार को मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये का चेक सौंपकर आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मुलाकात के दौरान विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर आरोपियों को “सपाई” बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सपा का संरक्षण मिल रहा है। पूजा पाल ने सपा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल परिजनों से सहानुभूति जताने पहुंचता है, वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की विधायक पूजा पाल ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मृतका किरन पाल के घर अब तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान भी सांत्वना देने आ चुके हैं।
Source link