बरनाला में युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा:सरपंच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने समझाकर उतारा; फिर हुआ समझौता

[ad_1]


बरनाला के पक्खो कैंचिया में नरिंदर पाल सिंह नामक एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपने गांव पक्खोके के सरपंच से कथित तौर पर परेशान था। टावर पर चढ़कर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें वह रोते हुए अपनी बात रख रहा था। वीडियो में नरिंदर पाल ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके भाई कुलदीप सिंह की ससुराल वालों से विवाद के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में दोनों गांवों की पंचायतों के बीच एक समझौता हुआ था। समझौते के तहत, कुलदीप सिंह के बच्चों के भविष्य के लिए 3 लाख 20 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की जानी थी। सरपंच पर परेशान करने का आरोप इसके बदले में नरिंदर पाल को कोर्ट में इस समझौते को मंजूरी देनी थी। नरिंदर पाल ने सरपंच पर जानबूझकर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि समझौते के अनुसार, उसे अदालत में गवाही देनी थी और दूसरी पार्टी को बच्चों के नाम पर राशि जमा करवानी थी। हाल ही में जज के न होने के कारण गवाही नहीं हो सकी, जिसके बाद दूसरी पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसी से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया। उसकी मांग है कि उसके मृतक भाई के बच्चों को न्याय मिले और समझौते की पूरी राशि तुरंत जमा करवाई जाए। दूसरी ओर, गांव पक्खोके के सरपंच गुरचरण सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि समझौते की राशि पंचायत के पास जमा के तौर पर सुरक्षित है। पुलिस बोली- दोनों पक्षों को बातचीत के लिया बुलाया है सरपंच के अनुसार, नियम यह था कि अदालत में गवाही देने के बाद ही यह राशि बच्चों के नाम हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नरिंदर पाल बिना गवाही दिए ही पैसे मांग रहा है।कैंचियां पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि नरिंदर पाल के भाई की मौत का मामला बठिंडा के भुच्चो मंडी थाने में दर्ज था। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही नरिंदर पाल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा और दोनों पक्षों के बीच फिर से समझौता हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *