एमपी के पूर्व सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। बीजेपी ने उन्हें बिहार में विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। सीएम नितीश ले चुके हें राज्यसभा की शपथ बिहार के सीएम नितीश कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद शपथ भी ले चुके हैं। ऐसे में अब एनडीए को नए सीएम का ऐलान करना है। संभावना जताई जा रही है कि बिहार में सीएम बीजेपी से हो सकते हैं। शिवराज की भूमिका क्यों है खास? चार बार एमपी के मुख्यमंत्री रहे शिवराज को पता है कि विधायकों की नब्ज कैसे टटोली जाती है। बिहार में एनडीए (NDA) के भीतर कई घटक दल हैं। शिवराज को जिम्मेदारी दी गई है कि वे ऐसे नाम पर मुहर लगवाएं जो सर्वसम्मति से स्वीकार्य हो। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी एक ऐसे चेहरे की तलाश में है जो ‘ब्रांड मोदी’ के साथ-साथ स्थानीय समीकरणों (जातीय और क्षेत्रीय) को साध सके।
Source link