Auraiya farmer death railway line accident news

[ad_1]

औरैया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना आशा पूर्वा गांव के पास हुई, जब किसान रेलवे लाइन पार कर अपने खेत पर फसल काटने जा रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के आशा का पूर्वा गांव निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वीरेंद्र सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके खेत गांव के बाहर रेलवे लाइन के दूसरी तरफ स्थित हैं।

शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे वीरेंद्र सिंह अपने घर से खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए निकले थे। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पार करते समय डीएफसी डाउन लाइन पर खंबा नंबर 580/21 व 20 के बीच गांव के सामने वह ट्रेन नंबर 43708 की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

न्यू अछल्दा स्टेशन मास्टर की सूचना पर पाता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक वीरेंद्र सिंह के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment