Batala Police Inspector Bribe Demand Video Viral


पंज हजार महीना दे दिया कर, फिर दिन-रात कर, कोई नीं पुछदा।

बटाला ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अब बटाला ट्रैफिक इंचार्ज की एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें ट्रैफिक इंचार्ज एक कारोबारी से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद से ट्रैफिक इंचार्ज को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर ज

.

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार दिखाई दे रहे हैं।

पंज हजार महीना दे दिया कर, फिर कोई नीं पुछदा…. वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह किसी से पैसों के लेन-देन की बात कर रहे हैं। सतिंदर कुमार कहता है कि बेनती गांह करनी है, भरावां वाली गल्ल करनी है। रब्ब तेरा भला करे हुण एह महीना तेरा पूरा हो गया, हुण 5 हजार महीना सानूं दे दिया कर, वद्द नीं मंगणा, फिर तूं जो मरजी कर, दिनें कर रातीं कर, तैणूं पुछूगा नीं कोई, फिर कहता है आजो जी हो गया कम्म। एडिट भी की गई है वीडियो बता दें, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उसका कुछ हिस्सा कटा है। जिसे पूरी वीडियो नहीं कहा जा सकता। लेकिन, बटाला पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक इंचार्ज को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया है। इसके साथ ही जांच एसपी (डी) को सौंप 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

बटाला पुलिस ने वीडियो के जरिए जारी किया बयान

बटाला पुलिस ने वीडियो के जरिए जारी किया बयान

बटाला पुलिस ने वीडियो के जरिए जारी किया बयान इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी किया और इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। बटाला पुलिस के पेज पर जारी वीडियो में डीएसपी टीपी सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें लग रहा है कि बटाला ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार किसी से पैसों की डिमांड कर रहा है। सस्पेंड कर पुलिस लाइन बटाला भेजा इंस्पेक्टर डीएसपी टीपी सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार को तुरंत सस्पेंड कर पुलिस लाइन बटाला भेज दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कारवाई शुरू कर दी गई है। इंक्वायरी एसपी डी को दी गई है। ये जांच 15 दिन में पूरी कर रिपोर्ट देनी है। इसमें जो तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पहले भी चर्चा में आई थी बटाला ट्रैफिक पुलिस बता दें,इससे पहले भी ट्रैफिक इंचार्ज की तरफ से एक प्री-वेडिंग के शूट के दौरान अपने साथियों के साथ वीडियो शूट करवाई थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *