लहार के सरकारी कॉलेज के पीछे खेत की मेंढ़ पर उत्तरपुस्तिका लिखी गई।
भिंड जिले के लहार स्थित शासकीय कॉलेज में जीवाजी विश्वविद्यालय (JU) की स्नातक परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। यहां कॉलेज प्रबंधन की कथित मिलीभगत से परीक्षा कक्ष से बाहर भेजी गईं प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं कॉलेज के पीछे खेत की मेड़ पर बैठकर ह
.
स्थानीय युवकों द्वारा बनाया गया इस घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के पास मौजूद है। मामले के तूल पकड़ने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल अंगद दौहरे का फोन 12 घंटे से अधिक समय से बंद है और लीड कॉलेज प्रभारी ने भी फोन रिसीव नहीं किया है।
खेत की मेड़ पर खुले में बैठकर लिखी जा रही कॉपियां
जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक फाउंडेशन पेपर के दौरान लहार के शासकीय कॉलेज में यह घटना हुई है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा कक्ष से बाहर भिजवाई गईं। इसके बाद इन्हें कॉलेज के पीछे खेत की मेड़ पर बैठाकर हल कराया गया।
पूरी घटना का स्थानीय युवकों ने वीडियो बना लिया है, जिसमें कुछ युवक खुले में बैठकर उत्तरपुस्तिका लिखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
प्रिंसिपल का फोन बंद, कलेक्टर के निर्देश भी हुए बेअसर
मामले में कॉलेज प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रिंसिपल अंगद दौहरे का मोबाइल 12 घंटे से अधिक समय तक स्विच ऑफ रहा। वहीं, लीड कॉलेज के प्रभारी आर्य शर्मा से भी तीन-चार बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
जानकारी के अनुसार, लहार क्षेत्र में विश्वविद्यालय परीक्षाओं में नकल की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। नकल पर रोक लगाने के लिए भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सख्त निगरानी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बावजूद इस तरह की घटना का सामने आना परीक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।