Bhiwadi Labour Dept ACS Seeks Company Suggestions


भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिनों से न्यूनतम मजदूरी वृद्धि को लेकर श्रमिकों और कंपनियों के बीच जारी गतिरोध जारी है। अब सरकार की ओर से इसे सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भिवाड़ी रिको रेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरी

.

राजस्थान सरकार के श्रम विभाग एसीएस किशन सिंह विशेष रूप से जयपुर से भिवाड़ी पहुंचे। उनके साथ सीआईडी के एडिशनल एसपी राकेश काछवाल भी मौजूद रहे। बैठक में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय, श्रम उपायुक्त प्रज्ञा शर्मा सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, ठेकेदार और भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (BIIA) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के बाद लेबर एसीएस किशन सिंह ने बताया- मौजूदा स्थिति संवेदनशील है और दोनों पक्षों में असमंजस का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी की कई औद्योगिक इकाइयां न्यूनतम मजदूरी से अधिक भुगतान कर रही हैं, लेकिन एनसीआर क्षेत्र में अधिक महंगाई के कारण मजदूरों के लिए जीवन-यापन चुनौतीपूर्ण हो गया है। सरकार इस पूरे मामले में संतुलित समाधान निकालने के लिए सभी पक्षों की राय ले रही है।

न्यूनतम मजदूरी संशोधन पर जल्द फैसला संभव

किशन सिंह ने संकेत दिए कि राज्य सरकार न्यूनतम मजदूरी (मिनिमम वेजेस) में संशोधन पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस संबंध में 10 से 15 दिनों के भीतर ठोस निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैठक में मिले सुझावों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, जिससे श्रमिकों को राहत मिल सके।

ठेकेदारों को चेतावनी- सैलरी में कटौती या कमीशन बर्दाश्त नहीं

बैठक में ठेकेदारों के साथ अलग से चर्चा करते हुए लेबर एसीएस ने सख्त निर्देश दिए कि कंपनियों से मिलने वाली पूरी सैलरी मजदूरों तक पहुंचाई जाए। किसी भी प्रकार की अवैध कटौती या कमीशनखोरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदर्शन, मजदूरों की बढ़ती मांगें

हाल के दिनों में भिवाड़ी के पथरेड़ी, चौपानकी सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कई कंपनियों के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, कार्य समय और व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किए हैं। कुछ स्थानों पर धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम की घटनाएं भी सामने आई हैं।

एनसीआर क्षेत्र की बढ़ती महंगाई के चलते श्रमिकों की मांगें तेज हुई हैं, जिससे उद्योग क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

—-

ये भी पढ़ें-

भिवाड़ी की फैक्ट्रियों में श्रमिकों का धरना जारी:3 और कंपनियों में शुरू हुआ प्रदर्शन, सैलरी बढ़ाने, बेहतर ओवरटाइम और बोनस की मांग पर अड़े श्रमिक

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन पिछले 20 दिनों से जारी है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *