Bhopal Events | City Update, Electricity, Traffic Diversions



यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट
जवाहर चौक–डिपो मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

यातायात पुलिस के अनुसार, डिपो चौराहा से जवाहर चौक के बीच स्थित हनुमान मंदिर से जवाहर चौक की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग अब परिवर्तित रहेगा। वहीं, जवाहर चौक से डिपो चौराहा की ओर आने वाला मार्ग पहले की तरह चालू रहेगा, जिससे इस दिशा में यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद

शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस काम के कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर कालीपरेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

यह सड़क भी डायवर्ट

बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर…

रेल यात्रियों के लिए सूचना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 5 से 24 अप्रैल 2026 तक तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक का असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर साफ दिखेगा। 21 अप्रैल से 12 मई के बीच 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमोडलिंग कार्य का असर अब भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रेलवे प्रशासन ने एहतियातन 20 ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई बदलाव करते हुए उन्हें प्रयागराज स्टेशन के बजाय प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर

आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक तुलसी नगर, क्रस्टल कैम्पस, अभिनव होम्स, अभिनव नगर, टेगौर नगर, ऋषिपुरम, शुभालय, सूरजकुंज, अवंतिका फेस-3, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी, दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैम्पस, कृष्णा होम्स एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चिकलोद रोड, यूनानी सफाखाना, बापू कॉलोनी, अहीरपुरा एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अमलतास कॉलोनी, सीआई कॉलोनी, सागर होम्स, चिनारवुड, चूना भट्‌टी, जानकी नगर कॉलोनी, आम्रपाली एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ईरानी बस्ती, भानपुर, नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटीर नगर, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक के सेक्टर, सागर स्टेट, शारदाकुंज, साके नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर एवं आसपास।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *