Black Comedy Play Fitur Delivers Social Message


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुगत सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ने रविवार को उद्यान भवन प्रेक्षागृह, सप्रू मार्ग पर ब्लैक कॉमेडी नाटक ‘फितूर’ का मंचन किया। नाटक ने अपनी रोचक कहानी, सस्पेंस और सशक्त अभिनय से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

इस नाटक के लेखक मोहम्मद अनवर और निर्देशक आदित्य कुमार शर्मा ‘लिप्टन’ हैं। प्रस्तुति में समकालीन समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों और शॉर्टकट से धन कमाने की सोच को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। कहानी एक साधारण व्यक्ति के अपहरण और फिरौती की साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अप्रत्याशित मोड़ आने से अपराधियों के बीच ही टकराव उत्पन्न हो जाता है।

गलत तरीकों से अर्जित धन कभी सुख नहीं देता

कथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लालच और गलत तरीकों से अर्जित धन कभी सुख नहीं देता, और अपराध का अंत सदैव दुखद होता है। नाटक ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ विचार करने पर भी विवश किया।मंच पर संतोष प्रजापति (सुभाष), माही (नीतू), मनोज तिवारी (रघु), ओमकार पुष्कर (जितेश), अजय कुमार (संदीप) और अनामिका सिंह (स्वाती) ने सशक्त अभिनय किया। सभी कलाकारों की प्रस्तुति ने पात्रों को जीवंत बना दिया।

आपराधिक सोच के प्रति जागरूकता का प्रयास

प्रकाश, संगीत, वेशभूषा और सेट डिजाइन का संतुलित संयोजन भी इस प्रस्तुति की विशेषता रहा, जिसने नाटक को और अधिक प्रभावशाली बनाया।निर्देशक आदित्य कुमार शर्मा ‘लिप्टन’ ने बताया कि यह नाटक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती आपराधिक सोच के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है। उन्होंने लेखक मोहम्मद अनवर बेग की लेखनी की सराहना करते हुए कहा कि इसने सामाजिक यथार्थ को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *