Bulandshahr Collectorate ISO 9001 Certified


पुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र मिला है। इसके साथ ही बुलंदशहर प्रदेश की पहली कलेक्ट्रेट बन गई है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र 20 अप्रैल 2026 को प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि आमजन को उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों का परिणाम है। कलेक्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली के मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली विकसित की गई है। इससे नागरिकों को सेवाएं निर्धारित समय सीमा में मिल रही हैं और अनावश्यक भटकाव में कमी आई है।

इस उपलब्धि के लिए डीएम कार्यालय, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और राजस्व रिकॉर्ड रूम सहित 30 पटलों का कायाकल्प किया गया है। फाइलों का व्यवस्थित रखरखाव, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, सार्वजनिक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को इस प्रमाणन का आधार बताया गया है।

प्रशासन ने जानकारी दी कि सभी कार्मिकों को गुणवत्ता प्रबंधन, कुशल प्रशासन और जनसामान्य से बेहतर व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। एक गुणवत्ता नीति लागू की गई और सभी कार्यालयों में उसका पालन सुनिश्चित कराया गया।

Quality Austria Central Asia संस्था द्वारा परीक्षण के बाद बुलंदशहर कलेक्ट्रेट को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे जनहित, पारदर्शिता और बेहतर सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस उपलब्धि से जिले की प्रशासनिक कार्यशैली को नई पहचान मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *