जबलपुर की किराना दुकान में लगी आग:बेलबाग क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट की आशंका, डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया
जबलपुर के बेलबाग क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। कंट्रोल रूम को रात करीब 1:05 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्रवाल किराना दुकान में आग लगने पर दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू…