रामनवमी ड्यूटी के दौरान महंत और पुलिसकर्मी में विवाद:छतरपुर में ASI पर अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप; SP ने जांच के निर्देश दिए
छतरपुर में रामनवमी के अवसर पर यातायात व्यवस्था के दौरान एक महंत और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। संकट मोचन मंदिर के महंत राजीव लोचन दास ने सिविल लाइन थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़े वीडियो शनिवार को सामने आए हैं।…