कॉलोनी में सुविधाएं नहीं, खिलचीपुर तहसीलदार से शिकायत:प्लॉटधारक बोले- कॉलोनाइजर बिजली, पानी तक उपलब्ध नहीं करवा रहा; रास्ता बेचने का भी आरोप
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में अवैध कॉलोनियों को लेकर विवाद सामने आने लगे हैं। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे थाना परिसर के पीछे स्थित महल सिटी कॉलोनी में प्लॉट लेने वाले लोगों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ तहसीलदार को आवेदन देकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया। कॉलोनीवासियों ने मामले की जांच कर…