हाईकोर्ट ने कहा- हुक्का-पानी बंद करना गलत:सरकार को महाराष्ट्र की तर्ज पर कानून बनाने को कहा; नाता प्रथा पर भी जताई चिंता
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने खाप पंचायतों द्वारा सुनाए जाने वाले फरमानों, भारी जुर्माने और सामाजिक बहिष्कार की कुप्रथा को असंवैधानिक करार दिया। एकलपीठ ने मामले में अहम और रिपोर्टेबल फैसला सुनाया है। जस्टिस फरजंद अली की एकल पीठ ने 11 अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को एक साथ सुनवाई की। जस्टिस फरजंद अली ने…