सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम और उन्नत शिक्षण संसाधनों के जरिए छात्रों को अपडेटेड नॉलेज दी जा रही है। इन कोर्सों में मिल रहा प्रवेश
संस्थान में बीपीटी, बीएमएलएस, बीएमआरआईटी, बी.ऑप्टोम, बीएओटीटी, बीएनडी और बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी जैसे यूजी कोर्स संचालित हैं। वहीं, एमपीटी, एमएमएलएस, एमएमआरआईटी, एम.ऑप्टोम और एमएनडी जैसे पीजी कोर्स भी उपलब्ध हैं। सभी कोर्सों में प्रवेश निर्धारित योग्यता के आधार पर किया जाएगा। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष जोर
वीसी ने बताया कि छात्रों को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और अन्य संबद्ध अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे उनका व्यावहारिक अनुभव मजबूत होता है। संस्थान में फिजियोथेरेपी ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे सुविधा, स्वास्थ्य केंद्र और न्यूट्रीशन काउंसलिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। करियर की व्यापक संभावनाएं
इन कोर्सों के माध्यम से छात्र अस्पतालों, नर्सिंग होम, रिसर्च संस्थानों, पैथोलॉजी लैब और फार्मास्युटिकल कंपनियों में रोजगार पा सकते हैं। फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, ऑप्टोमेट्री और न्यूट्रीशन जैसे क्षेत्रों में करियर की अच्छी संभावनाएं हैं। ओपीडी और अन्य सुविधाएं
संस्थान का ओपीडी सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होता है। इसके अलावा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस से संपर्क कर प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Source link