Delhi Weather Monsoon Rain Updates 2026


यूपी में बारिश और आंधी का सिलसिला थम नहीं रहा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

.

पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में औसतन 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (0%) से करीब 200 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश अलीगढ़ में हुई, जो सामान्य से 11,800 प्रतिशत अधिक है।

बुधवार को लखनऊ, जौनपुर समेत 25 जिलों में बारिश हुई, जबकि मेरठ और बरेली समेत 6 शहरों में ओले गिरे। हरदोई और सहारनपुर में इतने ओले गिरे कि सड़कों और खेतों पर सफेद चादर जैसी बिछ गई। प्रयागराज में गंगा नदी के तेज बहाव के कारण फेरी घाट पर बना पांटून (पीपा) पुल बह गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस बांदा में दर्ज किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

आज मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम फिर बिगड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

QuoteImage

मौसम की कल की तस्वीरें-

सहारनपुर में इतने ज्यादा ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चादर बिछ गई।

सहारनपुर में इतने ज्यादा ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चादर बिछ गई।

मेरठ में बारिश के साथ-साथ जमकर बड़े साइज के ओले गिरे।

मेरठ में बारिश के साथ-साथ जमकर बड़े साइज के ओले गिरे।

मुजफ्फरनगर में बारिश की वजह से सड़क धंस गई। सहारनपुर-शामली को जोड़ने वाली सड़क पर बड़ा गड्‌ढा हो गया।

मुजफ्फरनगर में बारिश की वजह से सड़क धंस गई। सहारनपुर-शामली को जोड़ने वाली सड़क पर बड़ा गड्‌ढा हो गया।

योगी बोले- नुकसान को 24 घंटे में सर्वे करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं बारिश, आंधी और ओले किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कानपुर में हवा की रफ्तार सबसे ज़्यादा रही, जो करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। मुरादाबाद और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा कानपुर और आगरा मंडल में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। लखनऊ, बरेली और झांसी मंडल में तापमान थोड़ा नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *