- Hindi News
- National
- Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu BJP TMC DMK AIMIM | Kerala Assam Chunav
नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी सिलीगुड़ी में रैली की। वहीं असम CM हिमंता ने पत्राकारों से बात की।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़ित की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मैनागुड़ी में एक रैली के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को खत्म करना चाहती है और राज्य को बिहार में मिलाने की योजना बना रही है। ममता ने दावा किया कि उन्होंने नॉर्थ बंगाल के बंटवारे की कोशिश को रोक दिया है और इस मुद्दे पर पहले ही आवाज उठा चुकी हैं।
उधर, असम के नगांव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और जनता ने पिछले 60 सालों में उनका काम देख लिया है, इसलिए अब लोग उन्हें समझ चुके हैं।
दार्जिलिंग में रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
04:04 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
TMC नेता बोले- इस बार 250 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
कोलकाता में TMC नेता मदन मित्रा ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी पूरे बंगाल में 250 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद “दिल्ली की लड़ाई” शुरू होगी और “चलो दिल्ली” का अभियान आगे बढ़ेगा।
मदन मित्रा ने भरोसा जताया कि TMC भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
03:50 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पुडुचेरी के पूर्व डिप्टी स्पीकर बोले- मेरी शुरुआत ही कांग्रेस से हुई
पुडुचेरी के पूर्व डिप्टी स्पीकर टी.पी.आर. सेल्वम ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि उनकी राजनीतिक शुरुआत कांग्रेस से ही हुई थी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री भी पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में रंगास्वामी ने अलग होकर NR कांग्रेस बनाई। उसी दौरान वे पहले विधायक बने और 2011 से 2016 तक डिप्टी स्पीकर रहे।
सेल्वम ने कहा कि 2014 में NR कांग्रेस ने BJP के साथ गठबंधन किया, जिसके बाद पार्टी का वोट शेयर गिर गया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फैसले का विरोध किया था, लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो उन्होंने कांग्रेस में वापस लौटने का फैसला किया।
03:43 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मनीथनेया जननायगा काची को गठबंधन में एक सीट मिली
चेन्नई में मनीथनेया जननायगा काची के अध्यक्ष थमिमुन अंसारी ने कहा कि उन्हें सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) में एक विधानसभा सीट मिली है।
उन्होंने बताया कि यह सीट मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सहमति से दी गई है।
अंसारी ने कहा कि किस सीट पर चुनाव लड़ना है, इसके लिए उन्होंने अपनी पसंद की सीटों की सूची गठबंधन को सौंप दी है और इस पर अपने विचार भी साझा किए हैं।
03:21 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हुमायूं कबीर बोले- चुनाव आयोग पर भरोसा रखना चाहिए
कोलकाता के न्यू टाउन में जनसभा के दौरान जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया में राज्य के कर्मचारी भी शामिल थे, तो अगर निगरानी और फैसले लेने की जरूरत थी, तो ममता बनर्जी ने कदम क्यों नहीं उठाए?
हुमायूं कबीर ने कहा कि चुनाव भी फुटबॉल के खेल जैसा है, जैसे गोल करने पर अंक मिलते हैं, वैसे ही जनता वोट देगी तभी जीत मिलेगी।
चुनावी हिंसा पर उन्होंने कहा कि लोगों को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव के दौरान हिंसा नहीं होगी और अगर कुछ होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
03:15 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी बोले- केरल में असली मुकाबला UDF बनाम BJP-LDF
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि केरल में असली मुकाबला सिर्फ दो पक्षों के बीच है एक तरफ UDF गठबंधन और दूसरी तरफ BJP और LDF की साझेदारी।
राहुल गांधी ने कहा कि UDF लोगों को जोड़ने, उनकी बात सुनने और उन्हें मजबूत बनाने का काम करता है।
वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि LDF और उसके “छिपे हुए सहयोगी” BJP लोगों को बांटते हैं और उनके सपनों को कुचलते हैं।
02:51 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सचिन पायलट बोले- केरल में बदलाव तय, UDF की जीत का दावा
कोझिकोड में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि आज से UDF का आधिकारिक चुनाव अभियान शुरू हो गया है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस मौके पर मौजूद थे।
सचिन पायलट ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री एक-दूसरे को बने रहने देना चाहते हैं, लेकिन राज्य की जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज की रैली बदलाव की शुरुआत है और उन्हें पूरा भरोसा है कि UDF को इस बार भारी बहुमत मिलेगा।
02:29 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल के लिए बीजेपी ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की
01:21 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
नितिन नवीन बोले- बंगाल TMC के डर से बाहर निकलना चाहता है
कोलकाता में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह पूरा चुनाव दो मुद्दों पर है, TMC के बनाए डर के माहौल से मुक्ति और भ्रष्टाचार से छुटकारा।
नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि TMC के कार्यकर्ता और सरकार उगाही और भ्रष्टाचार का माहौल बना रहे हैं, जिससे लोगों में डर फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनता इस माहौल से बाहर निकलना चाहती है और इसके लिए उन्हें BJP पर भरोसा है।
उन्होंने दावा किया कि BJP का नेतृत्व, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मिलकर सोनार बंगाल का सपना पूरा करेंगे।
01:02 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तंजावुर में AIADMK कार्यकर्ताओं ने AMMK को सीट देने पर प्रदर्शन किया
तमिलनाडु के तंजावुर जिले में AIADMK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन तिरुवैयार विधानसभा क्षेत्र के तिरुक्कट्टुपल्ली कडावेदी इलाके में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने NDA गठबंधन में AMMK को सीट दिए जाने का विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सीट AIADMK को मिलनी चाहिए थी, इसलिए उन्होंने फैसले के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की और प्रदर्शन किया।
12:52 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चेन्नई के मायलापुर में AIADMK-BJP ने रोड शो किया
चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र में AIADMK महासचिव ईडप्पादी के. पलानीस्वामी ने BJP नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ चुनावी रैली की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने गठबंधन (NDA) के समर्थन में प्रचार किया और लोगों से वोट देने की अपील की।
रैली में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे, जहां नेताओं ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लोगों के सामने रखा और विपक्ष पर भी निशाना साधा।
12:49 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम CM बोले- विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं
नगांव (असम) में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 60 सालों में उनके शासन को देखा है, इसलिए अब जनता उन्हें समझ चुकी है।
CM सरमा ने दावा किया कि BJP सरकार ने असम को पूरी तरह बदल दिया है और आज एक “नया असम” देखने को मिल रहा है, जो मजबूत संस्कृति और विरासत पर आधारित है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता पूरी तरह BJP के साथ है।
12:48 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके निकले
दो दिवसीय बैठक के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कोलकाता हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।
12:30 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हावड़ा में बीजेपी ने जुलूस निकाला
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भारी पुलिस तैनाती के बीच बनीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी ने जुलूस निकाला।
12:22 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में सीट शेयरिंग पर CPI(M) की सहमति
चेन्नई में CPI(M) के तमिलनाडु सचिव एम. वीरापांडियन ने DMK के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि उन्हें 5 सीटें मिली हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि BJP बहुत खतरनाक है, इसलिए हमारा मुख्य लक्ष्य उसे हराना है।
साथ ही उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी तमिलनाडु और मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है और चुनाव में जीत का भरोसा जताया।
12:12 PM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
TMC नेता बोेलीं- दीदी ने बंगाल के हर घर का विकास किया
कोलकाता के भवानीपुर इलाके में TMC नेता प्रियदर्शिनी हाकिम ने कहा कि बंगाल के हर घर में विकास हुआ है और भवानीपुर भी उसी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि “हम दीदी (ममता बनर्जी) से कहना चाहते हैं कि अब पूरे बंगाल पर ध्यान दें, सिर्फ भवानीपुर पर फोकस करने की जरूरत नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 15 सालों में सरकार ने बंगाल और भवानीपुर दोनों जगह हर तरह की सुविधाएं दी हैं।
प्रियदर्शिनी हाकिम ने भरोसा जताया कि “भवानीपुर का ध्यान हम रख लेंगे, यहां आपका काम ही आपका प्रचार है।
10:56 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता बनर्जी बोलीं- SIR में सभी के नाम काट दिए गए
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कितने आदिवासियों के नाम हटा दिए गए हैं? कितने राजबंशियों को हटा दिया गया है? कितने बंगालियों को हटा दिया गया है? कितने हिंदुओं की हत्या की गई है? कितने मुसलमानों की हत्या की गई है? कितनी महिलाओं को हटा दिया गया है? क्या यह उनकी ज़मीन है?
10:46 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक बनर्जी बोले- बीजेपी लोगों को कतारों में खड़ा करती है
पश्चिम बंगाल के केशियरी में एक चुनावी रैली में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि BJP जब चाहे लोगों को कतार में खड़ा कर देती है, चाहे वह नोटबंदी हो, लॉकडाउन हो, SIR हो या LPG संकट।
10:28 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
AIADMK ने गठबंधन वाली पार्टियों के साथ सीटों का बंटवारा तय किया
09:42 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कुणाल घोष बोले- ज्ञानेश कुमार को BJP का झंडा लेकर प्रचार करना चाहिए
कोलकाता में TMC नेता कुणाल घोष ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग बीजेपी का कठपुतली है। उन्होंने जो सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की है, उससे भ्रम पैदा हो रहा है, देरी हो रही है और जनता पूरी तरह उलझन में है। वे बीजेपी के लिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार में क्षमता है, तो वे खुद उम्मीदवार बन जाएं। वे खुलकर बीजेपी का झंडा लेकर प्रचार करें, छुपकर क्यों काम कर रहे हैं?”
09:13 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता बोले- बीजेपी केरल में खाता नहीं खोल पाएगी
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दावा किया कि बीजेपी केरल में खाता नहीं खोल पाएगी। जो कहते हैं कि केरल में बीजेपी UDF के लिए खतरा है। वे जान लें कि पार्टी को हाल के लोकल बॉडी चुनावों में सिर्फ नाममात्र सफलता मिली थी।
हालांकि विधानसभा चुनाव में भाजपा कुछ नहीं कर पाएगी। वेणुगोपाल ने आगे यह भी कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में असेंबली चुनावों के दौरान कांग्रेस की वेलफेयर गारंटी काफी काम आई थी। केरल में भी यह काम करेगी।
08:59 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव: सीट शेयरिंग के लिए DMK, CPI नेता बातचीत के लिए पहुंचे
तमिलनाडु में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सेट शेयरिंग बातचीत के लिए DMK नेता और CPI नेता चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर पहुंचे।
08:11 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता बोलीं- भाजपा बंगाल राज्य को ही खत्म करना चाहती है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वे बंगाल राज्य को ही खत्म करना चाहते हैं। बहुत सारी प्लानिंग हो चुकी है। आपको बिहार में मिला दिया जाएगा। मैंने नॉर्थ बंगाल का बंटवारा रोक दिया है। यह कुछ दिन पहले ही सोशल नेटवर्क पर सामने आया था, और मैंने उसी दिन अपनी आवाज उठाई थी। याद रखें, मैंने लोगों के हक के लिए सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है।
07:45 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केरल में चुनाव की तैयारी, पोलिंग का सामान पहुंचा
07:17 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता बोलीं- असली वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए
ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात की गंभीर चिंता है कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। इसके अलावा लोगों को किस आधार पर भारतीय वोटर माना गया है। इसका भी जवाब देना होगा।
07:02 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता बोले- हम CM बनाने नहीं बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहे
कांग्रेस MP केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमारी पार्टी यह चुनाव किसी को CM बनाने के लिए नहीं लड़ रही है, हम केरल में बदलाव लाना चाहते हैं।
06:33 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ओवैसी बोले- प.बंगाल में भाजपा-कांग्रेस से अलग हम नया विकल्प देंगे
06:24 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे, सीटों पर चर्चा होगी
तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 28 सीटों पर अलायंस की बातचीत के लिए कांग्रेस प्रेसिडेंट के. सेल्वापेरुंथगई और अन्य नेता DMK हेडक्वार्टर पहुंचे।
06:10 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा अध्यक्ष बोले- बंगाल में पूजा पंडाल लगाने की भी परमिशन लेनी पड़ती
पश्चिम बंगाल में मंदिर में दर्शन करने के बाद BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, मुझे यहां मां के दरबार में आशीर्वाद मिला। मैंने मां काली के सामने भी प्रार्थना की क्योंकि इस राज्य में पूजा पंडाल लगाने के लिए हाई कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती है, जबकि नमाज पढ़ने के लिए परमिशन दी जाती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ और विकसित बंगाल बनाने के लिए मां से आशीर्वाद मांगा है।
05:17 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में काली मंदिर पहुंचे
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। सुबह वे श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे।
04:52 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल चुनाव- ओवैसी-हुमांयु का गठबंधन, जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की
जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुमायूं कबीर ने कहा, हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को ओवैसी के साथ बहरामपुर में होगी।
04:44 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
AIADMK की पहली लिस्ट जारी, पलानीस्वामी एडप्पाडी सीट से लड़ेंगे
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। AIADMK ने बताया कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी अपने गृह क्षेत्र, सेलम की एडप्पाडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
04:20 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव- तिरुचिरापल्ली में 50 से ज्यादा परिवार चुनाव का बॉयकाट करेंगे
तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के थिरुप्पराईथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों के बॉयकॉट का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 16 साल से वे बिना बिजली, पानी और टॉयलेट के रह रहे हैं।
स्थानीय थंगराज कहते हैं, 4 मुख्यमंत्री आए और गए। किसी ने भी इंसानी गुजारे के लिए बेसिक जरूरतें, जैसे बिजली या खेती के लिए मदद नहीं दी। तमिलनाडु सरकार को कई अर्जी देने के बावजूद, कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसलिए यहां के लोगों ने आने वाले इलेक्शन का बॉयकॉट करने का फैसला किया है।
03:50 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव- रात में चमकने वाले पॉलिटिकल सिंबल बनाए गए
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पॉलिटिकल पार्टी के लिए LED लाइट वाले सिंबल बनाए गए हैं। इनका इस्तेमाल रात में कैंपेनिंग के दौरान किया जाएगा। पुदुक्कोट्टई के इनोवेटर सुधाकर और उनकी टीम ने ये सिंबल बनाए हैं।
03:22 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता बोले- ओवैसी को बंगाल में सफल होने के लिए काम करना होगा
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कोलकाता पहुंचने पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं, लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा, लड़ना होगा, और फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा।
03:07 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम चुनाव- 815 उम्मीदवारों का नामांकन, 776 कैंडीडेट का पर्चा सही
असम की 124 विधानसभा सीटों के लिए 776 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर वैलिड पाए गए। असम के जॉइंट चीफ इलेक्शन ऑफिसर के मुताबिक, बची हुई दो सीटों, बारपेटा (SC) और ढेकियाजुल के लिए पेपर्स की जांच बुधवार को पूरी हो जाएगी।
असम के जॉइंट चीफ इलेक्शन ऑफिसर के मुताबिक, असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी की गई। हालांकि, 126 सीटों में से 124 सीटों पर स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। 24 बारपेटा SC और 65 ढेकियाजुली के लिए स्क्रूटनी 25 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक टाल दी गई है।
124 सीटों के 776 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन वैलिड पाए गए हैं। असम विधानसभा 2026 के आम चुनाव के लिए कुल 815 उम्मीदवारों ने 1389 नॉमिनेशन फाइल किए थे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च, 2026 दोपहर 3 बजे तक है।
02:47 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
AIADMK मैनिफेस्टो पर DMK नेता बोलीं- ये सिर्फ वादे, जो पूरे नहीं होते
AIADMK के मैनिफेस्टो पर DMK लीडर कनिमोझी NVN सोमू ने कहा, मैनिफेस्टो को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है लेकिन जब AIADMK के मैनिफेस्टो की बात आती है तो 2016 में उन्होंने फ्री स्कूटी, फ्री Wi-Fi, सभी राशन कार्ड वालों के लिए मोबाइल फोन देने का वादा किया था। ये सब वादे किए गए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अपने ही गठबंधन से दिक्कत है। वे BJP के साथ हैं।
01:30 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव: ईवीएम मशीन को स्ट्रांगरूम में रखा गया
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले, पोलाची सीट के लिए 281 ईवीएम को एक प्राइवेट कॉलेज के तीन स्ट्रांग रूम में रखा गया। फिर इसे सील किया गया। इस रूम की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
01:19 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव: चुनाव आयोग ने ₹178.78 करोड़ का सामान जब्त किया
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्यभर में अब तक ₹178.78 करोड़ के सामान जब्त किए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, जब्त सामान में ₹112.37 करोड़ की कीमती धातुएं, 34.64 करोड़ कैश शामिल है।
01:18 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में कमल हासन की पार्टी चुनाव नहीं लड़ेंगी
तमिलनाडु में मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी।
कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
01:17 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम में हिमंता के सामने उतरीं कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हाई-प्रोफाइल सीट जालुकबारी से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग का नामांकन पत्र मंगलवार को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई के तकनीकी कारणों का खुलासा नहीं किया है।
नियोग के अलावा ढाकुआखाना से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद नारा और हाफलोंग से निर्मल लांगथासा के पर्चे भी खारिज हुए हैं। हाफलोंग में कांग्रेस के लिए राहत की बात यह रही कि भाजपा छोड़कर आईं कैबिनेट मंत्री नंदिता गार्लोसा का नामांकन स्वीकार हो गया है। आयोग के अनुसार, कुल 18 नामांकन रद्द हुए हैं। इनमें झामुमो के 3, वीपीआई के 3, एसयूसीआई (सी) और एजेपी के 1-1 के अलावा 8 निर्दलीयों के नाम हैं।
01:16 AM25 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पांचों राज्यों में एक साथ 4 मई को आएगा रिजल्ट