खेत में सूखी झाड़ी और कचरा जलाने गया किसान आग की चपेट में आ गया। जान बचाने के लिए किसान काफी चिल्लाया, मगर आसपास किसी के नहीं होने की वजह से वह जिंदा जल गया। घटना चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाना क्षेत्र के सहाड़ा गांव की है।
.
पारसोली थानाधिकारी ठाकराम ने बताया-थाना क्षेत्र के सहाड़ा गांव में डेकली खेडा निवासी डालचंद (65) दोपहर 2 बजे अपने खेत पर सूखा कचरा और झाड़ियां जलाने के लिए गया था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह आग में गिर गया।
बैलेंस बिगड़ने से किसान आग में गिरकर जिंदा जल गया।
धुआं देखकर पहुंचे ग्रामीण इस दौरान किसान अपनी जान बचाने के लिए खूब चिल्लाया। मगर आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। जब आग का धुआं फैला तो ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। मगर तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
राजगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच कैलाश प्रजापत ने बताया-किसान डालचंद का एक बेटा दिनेश है। वह मजदूरी करता है। पूरा परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर है।
परिजनों को सौंपा शव
पारसोली थानाधिकारी ठाकराम ने बताया-किसान के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
….
यह खबर भी पढ़ें
उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया:आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, 8 लाख रुपए लिए थे
सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)