Gambling Arrests, Rs 1.32 Lakh Cash & Drugs Seized


कृष्ण गंज थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी।

अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र की होटल में ताश पत्ती से जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 लाख 32 हजार 582 रुपए भी जब्त किए। इनमें से एक आरोपी की तलाशी में 191 ग्राम चरस मिली। साथ ही पूछताछ में खरीद-परोख्त में पुष्कर के एक होटल मा

.

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया- थाना कृष्णगंज अजमेर और जिला पुलिस स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई शंकर सिंह की सूचना पर जनाना हॉस्पिटल के पास सीकर रोड स्थित रावत होटल में दबिश दी। यहां पांच व्यक्तियों को लाश पत्ती से जुआ खेलते हुए पकड़ा एवं जुआ राशि 1,32,582 रुपए जब्त व कुल तीन वाहन भी जब्त किए।

पांचो व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसमें से एक व्यक्ति चंचल सोनी के कब्जे से चरस जब्त की गई, जिसका वजन 191 ग्राम था। सभी को गिरफ्तार किया गया। चरस की खरीद फरोख्त के संबंध में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जिसमें मुख्य तौर पर दिलीप माल (माली थाली होटल, पुष्कर) का नाम आया है, जिसे डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

इन पांचों को किया गिरफ्तार

  • अरविन्द पारीक पुत्र नाथूलाल जाति ब्राह्मण, उम्र 38 साल, निवासी मकान नम्बर 16, शोपिंग सेन्टर के पास, शास्त्रीनगर, पुलिस थाना कृष्णगंज, अजमेर
  • मनोज शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा, जाति ब्राह्मण, उम्र 60 साल, निवासी केन्द्रीय कारागृह के पास, जयपुर रोड, अजमेर, पुलिस थाना सिविल लाईन, अजमेर
  • महेन्द्र सिंह पुत्र धनराज सिंह, जाति राजपूत, उम्र 55 साल, निवासी मकान नम्बर 33/100, तोपदडा फाटक के पास, शिव नगर, तोपदडा, अजमेर पुलिस थाना क्लाक टॉवर, अजमेर ।
  • अरविन्द माहेश्वरी पुत्र नटवरलाल, जाति माहेश्वरी, उम्र 42 साल, निवासी मकान नम्बर एम-12, शिवाजी पार्क के पास, आनासागर लिंक रोड, पुलिस थाना कृष्णगंज, जिला अजमेर
  • चंचल सौनी पुत्र किशन चन्द सोनी, जाति सुनार, उम्र 46 साल, निवासी गऊ घाट के सामने, मालनियों का चौक, बड़ी बस्ती, पुष्कर, पुलिस थाना पुष्कर, जिला-अजमेर

……..

पढें ये खबर भी….

साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पकड़ा:खुद को अस्पताल में भर्ती बताकर दिया था झांसा, खाते से विड्रोल किए 1 लाख

अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले दो आंरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस आगरा से लाई है। आरोपियों से पुलिस ठगी के रुपए बरामद करने का प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *