Hoshiarpur Chain Snatching | CCTV Catches Thief


होशियारपुर के माहिलपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, वारदात CCTV कैमरे में कैद।

होशियारपुर जिले के माहिलपुर इलाके में दिनदहाड़े एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीन ली गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित उस समय अपनी बच्ची को गोद में लेकर एक दुकान में जा रहा था। वारदात का CCTV भी सामने आया है।

.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक स्नेचर चालाकी से व्यक्ति के पीछे आता है। उसने व्यक्ति को धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन झपटी और मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़ित ने बच्ची को दुकान के बाहर छोड़कर स्नेचर का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।

युवक की गले से चेन छीनता आरोपी।

युवक की गले से चेन छीनता आरोपी।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

बाद में दुकान से बाहर आए लोगों ने पीड़ित से घटना के बारे में पूछा। पीड़ित ने इस संबंध में थाना माहिलपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज में स्नेचर का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *