In Bapunagar, Pali, municipal officials were surrounded by residents, told them to get the drains cleaned, April 15, 2026


पाली के बापूनगर विस्तार में क्षेत्रवासियों ने वार्ड की समस्याओं को लेकर निगम के अधिकारियों को घेरकर समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए।

पाली में निगम निगम की टीम वार्ड विकास के लिए विजन 2030 को लेकर बापूनगर विस्तार में क्षेत्रवासियों के साथ बैठक करने पहुंची। लेकिन वार्ड की समस्याओं के चलते मोहल्लेवासियों ने बैठक करने से इंकार कर दिया। उन्होंने निगम अधिकारियों को सीधे शब्दों में कहा ह

.

दरअसल नगर निगम पाली के एईएन दिनेश पालीवाल, जेईएन महेन्द्र सिंह बापूनगर विस्तार के स्कूल में वार्ड 42-43 के विकास को लेकर विजन-2030 की बैठक करने पहुंचे। लेकिन वार्डवासियों ने साफ तौर से बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को मोहल्ले की समस्याएं गिनाना शुरू कर दी।

बापूनगर विस्तार में गुरुवार को निगम अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा बताते हुए क्षेत्रवासी।

बापूनगर विस्तार में गुरुवार को निगम अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा बताते हुए क्षेत्रवासी।

पूर्व पार्षद दिलीप चौधरी बोले कि कई बार शिकायत के बाद भी नालियां ठीक नहीं हो रही। 10 बार से ज्यादा कॉल किए कोई नहीं सूनता। नगर निगम में सफाई होती है तो हमारे वार्ड में फिर क्यों नहीं हो पा रही। क्षेत्र की प्रमिला परमार ने कहा कि वार्ड की अधिकतर गलियों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। मवेशियों से भी परेशान है। आए दिन मवेशियों के कारण गाड़िया क्षतिग्रस्त हो जाती है। अधिकारियों ने मोहल्लेवासियों से समझाइश का प्रयास किया लेकिन वे समस्या समाधान की मांग पर अड़े रहे।

बापूनगर विस्तार में मोहल्लेवासी झाड़ियों से अटी नाली बताते हुए।

बापूनगर विस्तार में मोहल्लेवासी झाड़ियों से अटी नाली बताते हुए।

दिखाई मोहल्ले की नालियां मोहल्लेवासियों की शिकायत पर दोनों अधिकारी वार्ड की कुछ गलियों में घूमे। लोगों ने जो नालियां गंदगी से अटी बताई। उनकी सफाई करवाने के लिए उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में सभी नालियों की सफाई कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।

निगम अधिकारियों को नालियां बताते हुए क्षेत्रवासी।

निगम अधिकारियों को नालियां बताते हुए क्षेत्रवासी।

एक साल नहीं हुई सफाई, नाली में उग गई झाड़ियां बापूनगर विस्तार के रहने वाले मदनलाल ने अपने घर के आगे की गंदगी से अटी नालियां अधिकारियों को बताई। बोले कि पिछले करीब एक साल से सफाई नहीं हुई है। नाली में झाड़ियां तक उग गई है।

पाली के बापूनगर विस्तार की एक गली में गंदगी से अटी पड़ी नाली।

पाली के बापूनगर विस्तार की एक गली में गंदगी से अटी पड़ी नाली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *