Jaipur Power House Road Pole Fixed


जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कहीं सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है तो कहीं कचरे के ढेर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कई इलाकों में सड़कें धंस चुकी हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। आम

.

इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने गंदगी, जाम सीवर, खराब सड़क और खतरनाक बिजली पोल जैसी समस्याएं साझा कीं। शिकायतें सामने आने के बाद संबंधित विभागों ने कई स्थानों पर त्वरित कार्रवाई की, जिससे लोगों को राहत मिली। खासतौर पर पावर हाउस रोड पर गिरने की स्थिति में खड़े खतरनाक पोल को ठीक कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।

आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें

जयसिंहपुरा खोर में कचरा और सीवर का गंदा पानी

जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र से सुनील शर्मा ने भास्कर समाधान पर पोस्ट कर बताया कि उनके इलाके में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही सीवर लाइन का पानी बार-बार सड़क पर भर जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है। बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्र का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

झोटवाड़ा में जाम सीवर से बिगड़े हालात

हरी नगर, झोटवाड़ा से शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि उनके क्षेत्र की सीवर लाइन कई दिनों से जाम पड़ी है। इसकी वजह से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक समाधान नहीं हुआ।

मानसरोवर में धंसी सड़क बनी खतरा

सुमेर नगर रोड, मानसरोवर से रूबी शर्मा ने शिकायत की कि सड़क किनारे का हिस्सा धंस गया है, जिससे वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा खासकर रात के समय वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

माधव नगर में कचरे का ढ़ेर

आरती रूपानी ने बताया कि सिसोदिया बाग जाने वाले मार्ग पर लगातार कचरा जमा रहता है। समय पर सफाई नहीं होने से वहां बदबू और गंदगी की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से क्षेत्र की स्थिति खराब होती जा रही है।

लक्ष्मीनारायणपुरी में दिनभर जलती लाइट हुई बंद

लक्ष्मीनारायणपुरी से प्रदीप शर्मा ने शिकायत की थी कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट दिनभर जलती रहती थी, जिससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइट को ठीक करवा दिया। इससे न केवल बिजली बची, बल्कि लोगों ने भी राहत महसूस की।

पावर हाउस रोड पर खतरनाक पोल हटाया गया

रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पावर हाउस रोड से चंद्रा ने पोस्ट किया था कि वहां एक बिजली का पोल झुका हुआ था और कभी भी गिर सकता था। यह राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बन चुका था। शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और पोल को ठीक करवा दिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने संदीप मीणा

पावर हाउस रोड क्षेत्र में खतरनाक पोल की समस्या के समाधान में JEN (लाइट) संदीप मीणा ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने तुरंत विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करवाई और संभावित दुर्घटना को टाल दिया। उनकी सक्रियता से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। इसी त्वरित और जनहितकारी कार्रवाई के लिए आज संदीप मीणा को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया।

पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

1.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’

2.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत

3.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’

4.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार

5.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’

6.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’

7.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’

8.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’

9.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

10.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *