JNMC में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान:अलीगढ़ में अल्ट्रासाउंड कराने आई मरीज ने महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, FIR




​अलीगढ़ में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) में गुरुवार रात महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारने के बाद शुरू हुई हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड कराने आई मरीज की हरकत के बाद डॉक्टर सुरक्षा को लेकर आक्रोशित हैं। वहीं, थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इमरजेंसी ठप, मरीज लौटे ​डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। गेट पर तीमारदार मरीजों को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन जूनियर डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। देर रात तक दर्जनों मरीजों के बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता बर्दाश्त नहीं एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने कहा अल्ट्रासाउंड कक्ष में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर के साथ महिला मरीज ने सरेआम अभद्रता की और उन पर हाथ उठाया। डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। हमने तुरंत सुरक्षा प्रभारी के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो बनाने से शुरू हुई कहासुनी आईटीआई बन्नादेवी निवासी प्राची माहेश्वरी अपने पति नवनीत के साथ मलखान सिंह जिला अस्पताल से रेफर होकर आई थीं। उनका अल्ट्रासाउंड होना था, लेकिन अल्ट्रासाउंड रूम में पहले से जांच चल रही थी। देर होने पर प्राची ने मोबाइल से वीडिया बनाना शुरू कर दिया। जब डॉक्टर ने निजता का हवाला देकर वीडियो बनाने से रोका तो महिला ने अपना आपा खो दिया और डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। दंपती पर FIR दर्ज ​प्रॉक्टर कार्यालय की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपी प्राची और उनके पति नवनीत माहेश्वरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ​एक महीने में दूसरी बार हड़ताल ​अप्रैल महीने में यह दूसरी बार है जब मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं बंद हुई हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट के बाद हड़ताल हुई थी। डॉक्टरों का साफ कहना है कि जब तक कैंपस में डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते, वे इसी तरह विरोध दर्ज कराते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *