KDA ने 4 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया:सरकारी जमीन पर बना रखा था मकान, वन विभाग ने भी अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त किया




कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) व वन विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों विभागों ने अलग अलग कार्रवाई कर जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराया है। KDA की टीम ने रायपुर चौराहे के पास स्थित सुभाष कॉलोनी में 4 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार हिम्मत सिंह ने बताया कि यहां 2 बीघा सरकारी जमीन की बाउंड्री हो रखी थी। यहां एक व्यक्ति ने मकान बना रखा था। पहले भी यहां से अतिक्रमण हटाया था। आज फिर सुबह साढ़े 10 बजे से कार्रवाई की गई। एक जेसीबी व एक डंपर की मदद से अतिक्रमण को तोड़ा। इस जमीन के पीछे एक रकबा और है। वहां से भी अतिक्रमण हटाया। KDA का बोर्ड लगाया। कार्रवाई दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। इधर अनंतपुरा थाना क्षेत्र में भी वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध फार्म हाउस पर कार्रवाई की। कर्णेश्वर के पास वन विभाग की जमीन पर भू-माफिया फिरोज पठान उर्फ भोंदू द्वारा अवैध कब्जा कर आलीशान मकान एवं फार्म हाउस बना लिया गया था। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से पूरे अवैध निर्माण को गिराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *