Khagaria Class 1 Admission | 100% Target Enrollment; Aadhaar Not Mandatory


शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खगड़िया जिले में 6 अप्रैल को ‘नामांकन दिवस’ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विद्यालय, प्रखंड और जिला स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया है। इसका उद्देश्य वर्ग-1 में नामांकन योग्य सभी बच्चों का शत-प

.

निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी विद्यालयों में ‘प्रवेशोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों और बच्चों का स्वागत कर उनका नामांकन किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा समिति, प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र और जीविका दीदियों को अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों की पहचान कर उन्हें नामांकन के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आंगनबाड़ी से नहीं जुड़ने वाले बच्चों को किया जाएगा चिन्हित

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी में नामांकित वे बच्चे, जिन्होंने 6 वर्ष की आयु पूरी कर ली है या अगले 6 माह में पूरी करने वाले हैं, उनका प्राथमिक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नामांकन कराया जाएगा। साथ ही, ऐसे बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा जो अभी तक आंगनबाड़ी से नहीं जुड़े हैं।

नामांकन दिवस पर विद्यालयों को बैठने, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और स्वागत की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। परिसर की साफ-सफाई, रंगोली, तोरणद्वार और सजावट के माध्यम से उत्सवमय माहौल बनाया जाएगा। इसमें बाल संसद, मीना मंच और पीएम पोषण योजना से जुड़े कर्मियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी।

बैठक में मौजूद अधिकारी।

आधार कार्ड नहीं होने पर होगा प्रोविजनल नामांकन

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन बच्चों के पास जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनका भी प्रोविजनल नामांकन किया जाएगा। बाद में विद्यालय आवश्यक दस्तावेज बनवाने में सहयोग करेगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। 02 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 06 अप्रैल को जिले का एक भी योग्य बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने हर हाल में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *