राजधानी में शनिवार को स्मार्ट मीटर वाले 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन अचानक कट गए। बैलेंस माइनस होने के कारण मीटर ने ऑटोमैटिक बिजली सप्लाई बंद कर दी। बिजली कटते ही लोगों में हड़कंप मच गया।बिल जमा करने के लिए बिलिंग केंद्रों और लेसा की मोबाइल वै
.
कनेक्शन जोड़ने के आश्वासन पर शांत हुए लोग
स्मार्ट मीटर के MDM (Meter Data Management) और RMS (Revenue Management System) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कनेक्शन काफी देर में बहाल हुए। नाराज लोगों ने लेसा के जानकीपुरम, अमौसी, गोमतीनगर और बर्लिंगटन चौराहा स्थित 1912 कार्यालयों पर हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देख अधिकारियों ने जल्द कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत किया।
नाराज लोगों ने किया हंगामा
लखनऊ में कुल 20,031 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट गए। इसमें लखनऊ सेंट्रल 6008, जानकीपुरम 4260, गोमतीनगर 3469 और अमौसी जोन में 6294 कनेक्शन शामिल थे। इससे सबसे अधिक नाराजगी उन उपभोक्ताओं में दिखे गई, जिन्होंने कनेक्शन कटते ही तुरंत ऑनलाइन या काउंटर पर भुगतान कर दिया था। शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई तो घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान लोगों ने टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज लोगों ने अमौसी और गोमतीनगर जोन में हंगामा किया।
किस जोन में कितने कनेक्शन कटे
अमौसी जोन: 6,294
लखनऊ सेंट्रल: 6,008
जानकीपुरम: 4,260
गोमतीनगर: 3,469