[ad_1]
लखनऊ के गुडम्बा इलाके में किराए पर रह रही एक महिला ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ और गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
.
दीवार फांदकर कमरे में घुसा, जबरन पकड़कर की छेड़छाड़
दसौली निवासी द्रौपती देवी (32) के मुताबिक, वह पिछले एक साल से गुडम्बा इलाके में किराए के मकान में रह रही हैं। आरोप है कि मकान मालिक विशाल राजपूत शुरू से ही उनसे गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कुछ दिन बाद, जब वह घर में अकेली थीं, तब वह दीवार फांदकर कमरे में घुस आया और जबरन पकड़कर छेड़छाड़ की।
विरोध पर दी धमकी, महीनों तक चलता रहा दबाव
पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने जब यह बात अपने पति श्रीराम चौहान को बताई, तो पति उसे छोड़कर चला गया। अब महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अकेले रह रही है और आर्थिक व सामाजिक संकट का सामना कर रही है।
पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता ने गुडम्बा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link