MDM हॉस्पिटल पहुंचे जिला कलेक्टर:मरीजों के इलाज से लेकर दवाइयों के स्टॉक, व्यवस्थाओं को लेकर ली जानकारी

[ad_1]


जोधपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने उन्हें हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर रंजन ने हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर का ये MDM हॉस्पिटल में पहला दौरा है। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी ली।
कलेक्टर रंजन ने हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के इलाज, मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर हॉस्पिटल में दवाइयों की आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी ली।
बता दें कि मथुरादास माथुर संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहां रोजाना 6 से 7 हजार के करीब मरीजों की OPD रहती है। खास बात ये है कि संभाग भर से मरीज यहां इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर ने मरीजों के इलाज से लेकर यहां की सफाई व्यवस्था, स्टॉफ आदि को लेकर भी जानकारी ली।।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *