Meerut Schools Timing Changed | Nursery to 8th Class Summer Heat Alert


भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए जिले में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने आदेश जारी करते हुए शुक्रवार से नई समय-सारणी लागू करने के निर्देश दिए हैं।

.

आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड सहित सभी स्कूलों पर लागू रहेगा।

भीषण गर्मी और लू के चलते नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे

भीषण गर्मी और लू के चलते नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे

मौसम विभाग ने मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।

बीएसए ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं, हल्के कपड़े पहनाएं और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *