Moga Drug Smugglers Arrested | 40,000 Capsules, 100 Tablets Seized



मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40,000 प्रतिबंधित प्रैगाबैलन कैप्सूल और 100 नशीली गोलियों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मोगा-लुधियाना रोड पर गांव चुगावां के पास की गई।

.

डी.एस.पी. धर्मकोट जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के नेतृत्व में थानेदार सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ दाना मंडी मैहना के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री में शामिल हैं।

पुलिस टीम ने मोगा-लुधियाना रोड पर गांव चुगावां को जाती लिंक रोड पर बने एक शैड पर छापा मारा। वहां से परमिन्द्र सिंह निवासी महंता वाला मोहल्ला बाघापुराना और लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी निवासी गांव रणसींह कलां को काबू किया गया। उनके कब्जे से 40,000 प्रैगाबैलन कैप्सूल और 100 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

डीएसपी. जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी परमिन्द्र सिंह के खिलाफ पहले भी थाना बाघापुराना में एक मामला दर्ज है।पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह प्रतिबंधित सामान कहां से लाते थे और कब से इस धंधे में सक्रिय थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *