MP के पीथमपुर की कंपनी में भीषण आग:केमिकल ड्रमों में लगातार हो रहे धमाके; आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराईं




मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थिति पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित ‘हजारगो वेस्ट’ कंपनी में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे लगी भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल हो गई कि इसकी लपटें पास की अन्य इकाइयों तक पहुंच गईं, जिसके बाद एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। इलाके में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है और केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके हो रहे हैं, जिससे दहशत का माहौल है। घटना के करीब 2 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इंदौर समेत आसपास से बुलाई दमकलें इंदौर समेत आसपास के शहरों से दमकल की गाड़ियां लगातार मौके पर पहुंच रही हैं और अब तक 14 फायर फाइटर आग बुझाने में जुटे हैं। पानी की सप्लाई के लिए नगर पालिका और निजी टैंकर लगाए गए हैं, वहीं आग पर काबू पाने के लिए रेत भी मंगवाई गई है। आग से एक जेसीबी और हाइड्रा वाहन जलकर खाक हो गए हैं। घटना की तस्वीरें देखिए मौके पर पहुंचे प्रशासन-पुलिस के अफसर मौके पर एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीएम राहुल गुप्ता, कार्यपालन मजिस्ट्रेट राहुल गायकवाड़, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक और पुलिस अमला मौजूद है। धार कलेक्टर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। कचरे का निस्तारण करती है कंपनी बताया जा रहा है कि यह कंपनी फैक्ट्रियों के कचरे के निस्तारण का काम करती है, जिससे आग में केमिकल रिएक्शन और बढ़ने का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *