देवरिया में दवा का नाम पूछने पर विवाद:डॉक्टर पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो आया सामने
देवरिया शहर की न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी क्लिनिक में दवा का नाम पूछने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज ने प्रिस्क्रिप्शन में लिखी दवाओं के नाम स्पष्ट करने का अनुरोध किया, जिस पर उसे जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद मरीज के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।…