Panna Woman Electrocuted by High Voltage Line Accident


पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में रविवार, 5 अप्रैल को खेत में काम कर रही 25 साल की एक महिला 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई।

.

महिला के पति मनोज चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी रानी बाई चौधरी अपने खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी। हवा के झोंकों से खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन में जोरदार स्पार्किंग (चिंगारी) हुई।

देखते ही देखते तारों से आग के गोले और अंगारे सीधे रानी बाई पर आ गिरे, जिससे उनकी साड़ी में आग लग गई।

हालत नाजुक, कटनी रेफर

इस हादसे में रानी बाई का दायां हाथ और बायां पैर बुरी तरह झुलस गया है। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत शाहनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर सर्वेश कुमार लोधी ने बताया कि महिला की हालत काफी नाजुक है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बिजली कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल

इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्सा है। महिला के जेठ कमलेश का कहना है कि इलाके में बिजली के तार बहुत पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी टूटकर गिर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी को कई बार इसकी शिकायत दी गई, लेकिन अफसरों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा आज एक बेगुनाह महिला को भुगतना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *