Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis – BJP Congress


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis BJP Congress | PM Narendra Modi

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट मामले पर सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की। अमित शाह भी बैठक में शामिल हुए। - Dainik Bhaskar

मिडिल ईस्ट मामले पर सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की। अमित शाह भी बैठक में शामिल हुए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 2 घंटे चली बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और देश में तेल और गैस की उपलब्धता पर चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि भारत चुप क्यों है। इस पर सरकार ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रही है।

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा है कि युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है। हालांकि विपक्ष ने सरकार के जवाबों को असंतोषजनक बताया और संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट के हालात पर 2 घंटे बैठक चली।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट के हालात पर 2 घंटे बैठक चली।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी संसद में आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी संसद में आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।

सर्वदलीय बैठक की 5 मुख्य बातें:

  • केंद्र सरकार ने कहा कि वेस्ट एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में कच्चा तेल, LPG और अन्य जरूरी सप्लाई पर्याप्त है।
  • विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बैठक में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सप्लाई सामान्य रहने की जानकारी दी।
  • सरकार ने बताया कि भारत की मजबूत रिफाइनिंग क्षमता के कारण सप्लाई प्रभावित नहीं हुई। अब तक 4 शिपमेंट आ चुकी हैं, आगे भी सप्लाई जारी रहने की उम्मीद।
  • ईरान ने 5 दिन बाद सप्लाई रूट फिर खोले, इसे सकारात्मक संकेत बताया गया। सरकार ने कहा कि भारत सभी देशों के संपर्क में है और सक्रिय कूटनीति कर रहा है।
  • सरकार के अनुसार सप्लाई लाइन चालू रहना भारत की कूटनीतिक सफलता है। विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए दूतावास सक्रिय हैं। जरूरत पड़ने पर भारतीयों को निकालने की पूरी तैयारी।

24 मार्च: राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।

23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

सर्वदलीय बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

02:37 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओवेसी ने बैठक में अयातुल्लाह अली खामेनेई से जुड़ा मुद्दा उठाया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई से जुड़ा मुद्दा उठाया। इस पर सरकार ने कहा कि जैसे ही संपर्क के रास्ते खुले, कूटनीतिक स्तर पर बातचीत शुरू कर दी गई। सरकार ने कहा कि भले ही जंग कितने दिन चले, भारत पूरी तरह तैयार है और कूटनीतिक, रणनीतिक और आर्थिक स्तर पर स्थिति से निपटने में सक्षम है।

02:27 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

CPI(M) सांसद बोले- सरकार ने तेल-गैस सप्लाई को लेकर भरोसा दिलाया

दिल्ली में CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि सरकार ने विपक्ष को भरोसा दिलाया है कि देश में तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, LNG और LPG की पर्याप्त सप्लाई है।

उन्होंने बताया कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है, ताकि जहाजों की आवाजाही सुचारु रूप से होती रहे, और यह प्रक्रिया जारी भी है।

ब्रिटास के मुताबिक, सरकार सभी देशों और संबंधित पक्षों से लगातार बातचीत कर रही है और स्थिति को संभालने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चाहती है कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो।

02:18 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

AAP सांसद संजय सिंह बोले- सरकार झूठ बोल रही है

सर्वदलीय बैठक के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। अगर कहीं दिक्कत है तो लोग शिकायत करें, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह के मुताबिक, सरकार ने यह भी बताया कि करीब 60% LPG देश में ही तैयार हो रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब भारत के ईरान से अच्छे संबंध थे, तो उन्हें खराब करने की जरूरत क्यों पड़ी? साथ ही पूछा कि जब देश की करीब 70% ऊर्जा जरूरतें होर्मुज जलडमरूमध्य से पूरी होती हैं, तो इस मामले में पक्ष लेने की क्या जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों के जवाब सरकार की ओर से दिए गए हैं।

02:11 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

प्रल्हाद जोशी बोले- राहुल गांधी स्पष्ट करें कि भारत के साथ हैं या नहीं

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह भारत के साथ खड़े हैं या पाकिस्तान के साथ।

जोशी का यह बयान मौजूदा राजनीतिक माहौल के बीच आया है, जहां विपक्ष और सरकार के बीच कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिल रहा है।

02:06 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

किरेन रिजिजू बोले- संकट में एकजुट रहने की सरकार की अपील

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज की सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी सवालों के जवाब और पूरी जानकारी दी है।

उन्होंने भरोसा जताया कि इसके बाद विपक्ष भी इस संकट के समय एकजुट होकर देश के साथ खड़ा रहेगा।

रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी अपील की है कि पूरा देश एकजुट रहे और संसद से एकता का संदेश जाना चाहिए।

02:01 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

किरेन रिजिजू बोले- सर्वदलीय बैठक में TMC शामिल नहीं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों पक्षों की बड़ी पार्टियों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद थे।

रिजिजू के अनुसार, सिर्फ TMC ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि TMC से दो बार पूछने पर भी उन्होंने कहा कि वे किसी और कार्यक्रम में जा रहे हैं, इसलिए बैठक में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि TMC को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख विपक्षी और सत्तारूढ़ दलों ने बैठक में भाग लिया।

01:58 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष को हालातों के बारे में जानकारी दी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाकर वेस्ट एशिया के संकट पर विपक्ष और सहयोगी दलों के साथ विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि बैठक में ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़ी स्थिति की जानकारी सभी दलों को दी गई।

रिजिजू ने सभी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने बैठक में हिस्सा लिया और सक्रिय रूप से अपनी-अपनी पार्टियों की ओर से जानकारी और चिंताएं साझा कीं।

उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर सभी दलों ने मिलकर चर्चा की और अपने सुझाव रखे।

01:57 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तारिक अनवर बोले- बैठक संतोषजनक नहीं, संसद में बहस हो

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सर्वदलीय बैठक पर असंतोष जताया।

उन्होंने कहा कि “हमने सरकार की बात सुनी, लेकिन कई मुद्दों पर जवाब संतोषजनक नहीं था।”

तारिक अनवर ने कहा कि यह दुख की बात है कि पाकिस्तान आज मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और भारत मूक दर्शक बना हुआ है।

उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राज्यसभा में नियम 176 के तहत बहस और विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

01:23 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

BJP सांसद बोले- सर्वदलीय बैठक का मकसद स्थिति साफ करना

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक को लेकर BJP सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य मौजूदा स्थिति को साफ करना था।

उन्होंने कहा कि “क्या हो रहा है और आगे क्या होने वाला है, यह स्पष्ट किया गया है।”

मनन मिश्रा ने बताया कि बैठक में देश की स्थिति को लेकर पूरी जानकारी दी गई और सरकार इस बात को लेकर गंभीर है कि इस हालात से कैसे निपटा जाए।

01:11 PM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे एस. जयशंकर

सर्वदलीय बैठक जारी है, जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर विपक्ष के नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे हैं।

बैठक में विभिन्न दलों के नेता मौजूद हैं और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

फिलहाल जयशंकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सरकार का पक्ष रख रहे हैं।

11:55 AM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बीजेपी बोली- विपक्ष को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक को लेकर BJP सांसद शशांक मणि ने विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि इस संकट से निपटने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।

शशांक मणि ने कहा कि यह संकट देश के अंदर का नहीं, बल्कि बाहर से आया है, इसलिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने TMC के वॉकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी का बैठक में शामिल न होना और केरल जाना देश के लिए गलत संदेश देता है।

11:48 AM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

TMC बोली- हमारी पूरी लड़ाई BJP के साथ चल रही है

सर्वदलीय बैठक पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हमारी पूरी लड़ाई BJP के साथ चल रही है, हम उनके साथ बैठक क्यों करेंगे?

यह पूछे जाने पर कि क्या वे सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, नहीं।

11:46 AM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओवैसी सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम एशिया संकट पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे।

11:43 AM25 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री बोलीं- रातों रात राष्ट्र निर्माण नहीं होता

लोकसभा में आज वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण लगातार होने वाली प्रक्रिया है, यह रातोंरात नहीं होता है।

उन्होंने विपक्ष पर टिप्पणी में कहा- कोविड संकट का भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर सीमित असर पड़ा था। विपक्ष आज बातें कर रहा है, लेकिन ये डबल बैलेंस शीट छोड़कर गए थे। बैंकों को गंभीर हालत में छोड़ा था। आज जब हमारे बैंकों के हालात ठीक हैं, तो ये आलोचना कर रहे हैं।

सीतारमण ने कहा कि इनके दौर में लगातार 22 महीने महंगाई डबल डिजिट में रही, जो कि एक रिकॉर्ड है। इनके लिए गए कर्ज का ब्याज आज हम चुका रहे हैं। सुधार किसी मजबूरी के कारण नहीं, बल्कि स्पष्टता, प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास के साथ दृढ़ विश्वास से किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ‘सुधार एक्सप्रेस’ पर सवार है।

सीतारमण बोलीं- विपक्ष केवल सवाल करता है, जबाव सुनने मौजूद नहीं रहता

वित्त मंत्री ने विधेयक के पेश किए जाने के दौरान विपक्ष को सदन में नहीं मौजूद रहने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष सवाल करता है तो उसे जबाव सुनने के लिए सदन में मौजूद रहना चाहिए।

दरअसल, सदन में इस विधेयक का उद्देश्य आने वाले वित्त वर्ष के लिए सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करना है। चर्चा के बाद इसे पारित करने के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री के दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए जाने की उम्मीद है। इस विधेयक का उद्देश्य दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 में और संशोधन करना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *