Rajasthan Top News Headlines News; Udaipur ANM Suicide


.

आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। यहां स्लीपर बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पलट गई। 3 यात्री सड़क पर गिर गए, जिन्हें ट्रॉले ने कुचल दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. मुख्यमंत्री बोले- 4 लाख भर्तियों का वादा पूरा होगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने युवाओं से 4 लाख नौकरी देने का वादा किया था, वो पूरा होगा। सवा लाख नौकरियां दे दी, सवा लाख का कैलेंडर जारी कर दिया और 1.35 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। युवाओं से कहना चाहूंगा कि मेहनत करिए और पढ़िए, कोई परेशानी नहीं आएगी। पूरी खबर पढ़ें

2. डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में ANM ने किया सुसाइड उदयपुर जिले में कानोड़ CHC के डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में ANM ने सुसाइड कर लिया। ANM अनीता मीणा (30) ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच अफेयर था। दिसंबर में डॉक्टर की शादी होने के बाद से ANM नाराज चल रही थी। पूरी खबर पढ़ें

3. बस पलटी, बाहर गिरे 3 यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। यात्रियों ने बताया- बस के सामने वाले कांच पर किसी ने पत्थर मारा तो ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पलट गई। 3 यात्री सड़क पर गिर गए, जिन्हें ट्रॉले ने कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें

4. महिला को छेड़ने वाले ने हुलिया बदला जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला को छेड़ने का आरोपी जेल को ही अपना ‘सेफ हाउस’ बनाना चाहता था। जयपुर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदल लिया और एक पुराने डकैती मामले में MP में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जयपुर पुलिस जल्दी उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाएगी। पूरी खबर पढ़ें

5. कॉन्स्टेबल ने दो भाइयों को डंडे मारे भरतपुर में कॉन्स्टेबल ने देर रात 2 भाइयों को डंडे मारे। युवक ने आरोप लगाया कि सब्जी मंडी जाते समय हमें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वहीं कॉन्स्टेबल ने कहा- युवक तेज स्पीड में बाइक चला रहे थे। उनको रोक कर पूछताछ की तो सही से जवाब नहीं दे रहे थे और गाली-गलौज करने लगे। इस पर मैंने 1-2 डंडे मार दिए। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. एमपी से चंबल पार कर फिर राजस्थान पहुंचा चीता मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व की सीमा में पहुंच गया है। चंबल नदी से सटे पालीघाट के अजीतपुरा गांव में गुरुवार सुबह चीता केपी-2 नजर आया। अजीतपुरा गांव की सड़कों चीता घूमता रहा। इसके बाद खेतों में चला गया। पूरी खबर पढ़ें

7. चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, जान बची भरतपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मौजूद RPF कॉन्स्टेबल और होमगार्ड जवान ने दौड़कर उसे खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें

8. सोलर कैमरे लगाकर कर रहे थे जासूसी राजस्थान में आर्मी एरिया में सोलर कैमरे लगाकर जासूसी की जा रही थी। इन कैमरों को पाकिस्तानी हैंडलर्स ऑपरेट कर रहे थे, जिसका लाइव फुटेज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजा रहा था। अलवर-बीकानेर में लगे इन सोलर कैमरों को पुलिस ने हटवा दिया और 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. बीजेपी नेता को महिलाओं ने सौंपी चूड़ियां श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भाजपा नेता को सरकार के नाम चूड़ियां सौंपी। ST जाति प्रमाण पत्र पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर धानका समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा- प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बच्चों को स्कूलों में एडमिशन दिलाने में कठिनाई हो रही है। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का आयोजन महिलाओं की शक्ति को सम्मानित करने के लिए 17 और 18 अप्रैल को 7 प्रमुख शहरों में एक साथ ‘नारीशक्तिवंदन’ थीम पर आधारित राष्ट्रीय फन रन का आयोजन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *