तारिक सिद्दीक़ी | सहारनपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सहारनपुर महिला क्रिकेट टीम ने चैंपियन वुमेन चैलेंज ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। रविवार को सोना स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सहारनपुर ने गौतम बुद्ध नगर की टीम को 59 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर ने 25 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की ओर से भुवी ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कल्पना ने 41 रन, निधि ने 35 रन और वंशिका सैनी ने 14 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते लड़खड़ाई विपक्षी टीम 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध नगर की टीम शुरुआत से दबाव में रही। सहारनपुर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए और पूरी टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई। शिखा सहलोत ने 38 रन, शीतल ने 29 रन बनाए।
गेंदबाजी में निधि का कमाल सहारनपुर की ओर से निधि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। नव्या और आस्था ने भी 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निधि को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विजेता टीम को सम्मानित किया गया।