शिवपुरी जिले की लुकवासा चौकी क्षेत्र में NH-46 पर सोमवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। यह हादसा दैहरदा ब्रिज से उतरते समय हुआ। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
.
जानकारी के अनुसार, यह मालवाहक ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। ट्रक में बजाज ऑटोमोबाइल्स का सामान लदा हुआ था।
दैहरदा ब्रिज से नीचे उतरते ही वाहन अचानक लहराने लगा। चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
दूसरे वाहन चपेट में आने से बचे ट्रक चालक फरीद, जो मेवात का निवासी है, ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण वह नहीं बता सका। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद का झोंका आने से यह हादसा हुआ होगा।
हादसे के दौरान यह सकारात्मक पहलू रहा कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य चार पहिया या दो पहिया वाहन नहीं आया। इस वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।