- Hindi News
- National
- Tamil Nadu Nomination Ends; Leander Paes X Category Security, Joined BJP Last Week
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने 14 बार प्रस्ताव पारित करके ऐसी मांग की है।
इधर, चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए ‘साइलेंस पीरियड’ की घोषणा की है। जो मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह समय सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का है।
‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 126 के अनुसार, इस दौरान चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यानी उम्मीदवार जनसभाएं, जुलूस, रैलियां, जनसंपर्क और कोई भी दूसरी गतिविधि नहीं कर सकेंगे।
आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी है। बल्क SMS, फोन कॉल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वोट मांगना भी प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा जो राजनीतिक पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता बाहर से आए हैं और संबंधित राज्य के रजिस्टर्ड वोटर नहीं हैं, उन्हें चुनाव प्रचार खत्म होते ही तुरंत वहां से चले जाने का निर्देश दिया है।
5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वोटिंग अवेयरनेस के लिए केरल के CEO का डांस सोशल मीडिया पर वायरल
केरल के CEO रतन यू. केलकर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में युवा वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के एक अनोखे प्रयास के तहत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इससे पहले कोच्चि में इस वीडियो गाने को लॉन्च किया था।
1 मिनट 33 सेकंड के इस वीडियो में मुख्य चुनाव अधिकारी केलकर को समुद्र के किनारे, चुनाव कराने में शामिल अधिकारियों के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। इन अधिकारियों में तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर अनु कुमारी और सहायक कलेक्टर डॉ. शिवशक्तिवेल शामिल हैं।
04:12 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु CM स्टालिन पैदल चुनाव प्रचार करने निकले
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सिरकाजी में DMK के सहयोगी दल MDMK के उम्मीदवार सेंथिल सेल्वन के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। आज शाम 4 बजे सिरकाजी के पास सूरक्काडु में DMK की एक जनसभा निर्धारित है, जिसमें 6 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।
03:50 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग ने साइलेंस पीरियड की घोषणा की, ओपिनियन पोल पर रोक
‘साइलेंस पीरियड’ के दौरान टेलीविजन और इसी तरह के अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव से जुड़े कंटेंट जिसमें ओपिनियन पोल या सर्वे भी शामिल हैं, दिखाने पर पूरी तरह से रोक है। असम केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में वोटिंग होगी।
03:44 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक बनर्जी बोले-पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को घर में घुसकर मारेंगे
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता पर धमकी को लेकर पाकिस्तान का जवाब दिया। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा- मैंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का नाम एक कागज पर लिख लिया है। जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी, हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे।
दरअसल पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने 3 अप्रैल को कहा था कि अगर भारत की ओर से कोई कदम उठाया गया, तो पाकिस्तान कोलकाता पर हमला कर जवाब देगा। इस पर अभिषेक ने कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुलेआम कोलकाता पर हमले की धमकी दी, फिर भी न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह इसकी निंदा करने की हिम्मत जुटा पाए।
01:05 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए थे
पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस को केंद्र सरकार ने ‘एक्स’ कैटेगरी सुरक्षा दी है। उनकी सुरक्षा में CISF के दो सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। गृह मंत्रालय ने पेस की लोकप्रियता और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पूरे राज्य में संभावित दौरों को देखते हुए यह फैसला लिया। पेस 31 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे।
01:04 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार
असम, केरल और पुडुचेरी में मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन दो राज्यों और एक केद्र शासित प्रदेश में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। इधर तमिलनाडु में सोमवार को नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई। राज्य की 234 सीटों पर 7 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं।
नॉमिनेशन के आखिरी दिन AIADMK प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी, BJP के एल मुरुगन, तमिलिसाई सुंदरराजन और वनथी श्रीनिवासन समेत कई बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन की जांच 7 अप्रैल को होगी, जबकि 9 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
09:25 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम CM हिमंता की पत्नी ने कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराई
असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए FIR दर्ज कराई है। रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हताशा में इस तरह के आरोप लगा रही है और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की गई है और असम पुलिस से जांच की मांग की गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी AI जनरेटेड कंटेंट और फोटोशॉप के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है।
दरअसल रविवार को कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया था। पवन खेड़ा ने कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं।
उन्होंने तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं।